फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity of 200 villages remained cut off for nine and a half hours due to explosion of cable box.

Farrukhabad News: केबल बक्सा फुंकने से 200 गांव की बिजली साढ़े नौ घंटे रही गुल

Fri, 12 Jul 2024 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity of 200 villages remained cut off for nine and a half hours due to explosion of cable box.
कंपिल। भटासा गांव के पास केबल बक्सा फुंकने से 200 गांवों की बिजली करीब साढ़े नौ घंटे गुल रही। दोपहर 3:30 बजे के बाद केबल बक्सा ठीक कर आपूर्ति चालू की गई। इस दौरान गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

रुटौल उपकेंद्र से भटासा व कंपिल फीडर समेत तीन फीडर संचालित हैं। भटासा फीडर से त्यौरखास, ब्राहिमपुर, गढ़ी, बरखेड़ा, किदंननगला, पदम नगला व अहियापुर समेत 200 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। गुरुवार सुबह करीब छह बजे फाल्ट आने के चलते भटासा फीडर बंद हो गया। जानकारी होने पर जब पेट्रोलिंग करवाई गई तो भटासा गांव के पास केबल बक्सा फुंका था।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने केबल बक्सा को ठीक करना शुरू किया। मरम्मत के दौरान भटासा फीडर बंद रखा गया। दोपहर करीब 3:30 बजे केबल बक्सा ठीक कर भटासा फीडर से आपूर्ति चालू की जा सकी। बिजली न आने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई ग्रामीण कायमगंज वसीम रजा ने बताया कि केबल बक्सा फुंकने के चलते भटासा फीडर बंद हुआ था। एसडीओ मोहम्मद शमीम ने बताया कि 3:30 बजे केबल बक्सा ठीक कर आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed