{"_id":"66abec27ffcac543840736f6","slug":"electricity-missing-in-45-villages-of-rajepur-block-for-three-days-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-114044-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: राजेपुर ब्लॉक के 45 गांवों में तीन दिन से बिजली गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: राजेपुर ब्लॉक के 45 गांवों में तीन दिन से बिजली गायब
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजेपुर ब्लॉक क्षेत्र के 45 गांव की आपूर्ति तीन दिन से बंद है। इसके चलते रात होते ही इन गांवों में अंधेरा पसर जाता है।
राजेपुर ब्लॉक में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र राजेपुर, सलेमपुर, अमृतपुर और 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तहसील फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती है। करीब तीन दिन से राजेपुर, सलेमपुर व 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अमृतपुर से जुड़े 45 गांव की आपूर्ति बंद है।
अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि राजेपुर क्षेत्र के 45 गांवों में बाढ़ का पानी भरा है। पोल पानी में डूबे हैं। सुरक्षा की दृष्टि के लिए आपूर्ति बंद की गई है। इसकी जानकारी मुख्य अभियंता (वितरण) कानपुर क्षेत्र द्वितीय को भेज दी है। बाढ़ खत्म होते ही आपूर्ति चालू करवा दी जाएगी।
इन गांवों की आपूर्ति है बंद
33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र राजेपुर क्षेत्र से जुड़े गांव गौटिया पूर्वी, गौटिया पश्चिमी, तीसराम की मडैया, जोगराजपुर, सबलपुर, लायकपुर, अंबरपुर, कंचनपुर, आशा की मड़ैया, भुड़िया भेड़ा, ईमादपुर सोमवंशी, रायपुर, उदयपुर, जगतपुर, अंबरपुर की मडैया, बमियारी, कुबेरपुर, हरिहरपुर, वीरपुर, दौलतपुर, भाऊपुर चौरासी, कुतलूपुर, रतनपुर, कुसमापुर, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सलेमपुर, टपुआ, सुंदरपुर, कछुआगाढ़ा, सवितापुर, मडैया आदि समेत 10 गांव की आपूर्ति बंद है। वहीं 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अमृतपुर, चौराहार, दक्षिण गुटैटी, जायदपुर, गढि़या, फूलहा, समस्तीपुर चितार, बांसखेड़ा, भगवानपुर, मुंशी नगला, बल्लू बेहटा की मडैया, बसोला, नगरिया, भगवानपुर की मडैया व दक्षिण पैलानी में पानी भरा होने के कारण बिजली आपूर्ति बंद है।