फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity in 80 villages remained cut off for four hours due to flying jumper.

Farrukhabad News: जंपर उड़ने से 80 गांवों की बिजली चार घंटे रही गुल

Fri, 19 Jul 2024 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Electricity in 80 villages remained cut off for four hours due to flying jumper.
फर्रुखाबाद। नीम करोरी अंडरपास के पास जंपर उड़ने से 33/11 केवी हजियांपुर उपकेंद्र चार घंटे बंद रहा। इसके चलते 80 गांवों की बिजली गुल रही। 11 बजे जंपर जोड़कर लाइन चालू की गई।
विज्ञापन


हजियांपुर उपकेंद्र से 80 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। गुरुवार सुबह करीब 7:10 बजे 33 केवी लाइन टू फेस हो जाने से हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बंद हो गई। एसएसओ गौरव कुमार ने एसडीओ मनीष वर्मा और नोडल अधिकारी अवध प्रताप सिंह को जानकारी दी। इसके बाद लाइनमैनों से पेट्रोलिंग शुरू कराई गई। पेट्रोलिंग के दौरान सुबह नौ बजे नीम करोरी अंडरपास के पास गुजरी 33 हजार लाइन का जंपर उड़ा मिला।
विज्ञापन

लाइनमैन राजीव कुमार, अनिल दीक्षित व विकास यादव ने पोल पर चढ़कर जंपर जोड़ना शुरू किया। 11 बजे जंपर जोड़कर आपूर्ति चालू कर दी गई। नोडल अधिकारी अवध प्रताप ने बताया कि नीम करोरी अंडरपास के पास जंपर उड़ने से हजियांपुर उपकेंद्र बंद हो गया था। 11 बजे जंपर जोड़कर आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed