{"_id":"64cfd671f01fac46f7055658","slug":"electricity-failure-of-125-houses-of-sheikhpur-since-one-month-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-1550-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एक माह से शेखपुर के 125 घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एक माह से शेखपुर के 125 घरों की बिजली गुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज। शेखपुर गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर एक माह से खराब है। विद्युत विभाग में शिकायत करने के बावजूद ट्रांसफार्मर को नहीं बदलवाया गया। ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव के करीब 125 की बिजली गुल है। बिजली ने होने से ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीण कई बार शिकायती पत्र दे चुके हैं।
क्षेत्र के गांव शेखपुर रुस्तमपुर में प्राथमिक विद्यालय के निकट तालाब के पास 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इस ट्रांसफार्मर से गांव के करीब 125 घरों में बिजली जाती है। बीते एक माह पूर्व ट्रांसफार्मर किसी कारण खराब हो गया था। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीणों ने लाइनमैन से कई बार शिकायत की, लेकिन ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं किया गया।
कुछ घरों में सबमर्सिबल चलती है तो कुछ में ई रिक्शा चार्ज होते हैं। ओवरलोडिंग की वजह से अक्सर ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि लाइट न आने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
बरसात के मौसम में बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। गांव के रामप्रकाश तिवारी ने बताया कि एक महीना बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। अधिकारी से संपर्क करने पर आश्वासन दिया जा रहा है। शनिवार को भी करीब आधा दर्जन ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर कर्मचारी को प्रार्थना पत्र दिया। उपखंड अधिकारी रामप्रवेश ने बताया कि जल्द ही कर्मचारियों को भेज कर दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाया जाएगा।