फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity connections will be given by setting up camps in villages

गांवों में कैंप लगाकर दिए जाएंगे बिजली कनेक्शन

Fri, 24 Jun 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Electricity connections will be given by setting up camps in villages
फर्रुखाबाद। बिजली का नया कनेक्शन लेने के लिए ग्रामीणों को अब अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नए कनेक्शन देने के लिए गांवों में कैंप लगाए जाएंगे। इससे जहां बिजली चोरी रुकेगी, वहीं गांवों में कनेक्शन बढ़ने से विभाग की आमदनी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन अध्यक्ष एम. देवराज ने बिजली कनेक्शन की सुविधा को और सरल कर दिया है। उन्होंने आदेश दिए हैं कि सुबह की चेकिंग, कनेक्शन काटने एवं कटिया हटाओ अभियान के दौरान नए कनेक्शन दिए जाएं। एक किलोवाट के घरेलू व कामर्शियल कनेक्शन देने के लिए गांवों में कैंप लगाए जाएं। जेई और कर्मचारी ग्रामीणों से नए कनेक्शन के लिए कागज और आवेदन लेंगे।
विज्ञापन

जेई किसी भी आपरेटर को रखकर आवेदनों को झटपट पोर्टल पर अपलोड कराएंगे। इसके बदले प्रति कनेक्शन की प्रोसेसिंग फीस में से 25 रुपये कर्मचारी को भुगतान करने के लिए जेई को दिए जाएंगे। उपभोक्ताओं से कनेक्शन फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह फीस बिल के साथ छह किस्तों में जमा करनी होगी। बिजली चोरी में पकड़े जाने और रिपोर्ट दर्ज होने पर जिनके घरों में कनेक्शन नहीं हैं, उन लोगों से सादे कागज पर घोषणापत्र लिखवा कर लिया जाए। इसके बाद आवेदक को कनेक्शन जारी किया जाए। एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नए कनेक्शन देने के लिए गांवों में कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed