फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electrical safety and fire fighting standards found incomplete in nursing home

Farrukhabad News: नर्सिंगहोम में विद्युत सुरक्षा व अग्निशमन के मानक मिले अधूरे

Fri, 07 Jun 2024 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Electrical safety and fire fighting standards found incomplete in nursing home
फर्रुखाबाद। शहर के निजी अस्पतालों में अधिकारियों ने विद्युत सुरक्षा व अग्निशमन के मानकों की जांच की। पांच नर्सिंगहोम अधूरे मानकों पर चलते मिले। इससे उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने निजी अस्पतालों के मानकों की जांच के लिए कमेटी गठित की है। इसके चलते गुरुवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी, विनियमित क्षेत्र के जेई डीके सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ.दीपक, विद्युत सुरक्षा विभाग की सहायक अभियंता वर्षा गुप्ता ने निजी अस्पताल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि तिवारी नर्सिंगहोम, श्रीजी हास्पिटल, एसएम हास्पिटल, लाइफ लाइन हास्पिटल, बीएलएम अस्पताल में फायर एनओसी नहीं मिली।
विज्ञापन

विद्युत सुरक्षा के मानक भी अधूरे थे। कहीं भी अर्थिंग की व्यवस्था नहीं थी। कटे व जोड़ युक्त तार पाए गए। भवन भी अस्पताल के मानक पूरे नहीं कर रहे हैं। फतेहगढ़ के दास नर्सिंगहोम में फायर एनओसी व विद्युत सुरक्षा के मानक लगभग पूरे मिले। इसके अलावा मोहम्मदाबाद में सुमंगल हास्पिटल, सत्यवती स्कूल, इंडोनिया स्टोर में भी फायर एनओसी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि फायर एनओसी न होने के संबंध में नोटिस भेजे जा रहे हैं। जनपद में स्कूल, नर्सिंगहोम, शॉपिंग स्टोर सहित कुल 140 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा चुका है। इनमें करीब 130 प्रतिष्ठान बिना फायर एनओसी के चलते मिले। सभी को नोटिस जारी किए गए हैं। विद्युत सुरक्षा विभाग की सहायक अभियंता वर्षा गुप्ता ने बताया कि वह निजी अस्पताल संचालकों को नोटिस भेज रही हैं। विद्युत सुरक्षा के मानक पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed