फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electric poles installed on Etawah-Bareilly Highway will be examined

Farrukhabad News: इटावा-बरेली हाईवे पर लगाए गए बिजली के खंभों की होगी जांच

Tue, 30 Jul 2024 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Electric poles installed on Etawah-Bareilly Highway will be examined
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर किए जा रहे अमानक विद्युतीकरण के मामले को जिलाधिकारी ने संज्ञान में ले लिया है। डीएम के निर्देश पर अधिशासी अभियंता शहरी ने तीन उप खंड अधिकारियों (एसडीओ) को जांच अधिकारी बनाते हुए पोल की ग्राउटिंग की जांच करने के निर्देश दिए हैं। वीडियो व फोटो समेत आख्या मांगी गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 (इटावा-बरेली हाईवे) का निर्माण कार्य चल रहा है। एनएचएआई विद्युतीकरण का कार्य भी करवा रही है। इसकी निगरानी के लिए करीब सवा करोड़ से ज्यादा की धनराशि बिजली विभाग को भी दी गई है। करीब एक माह पहले हुई बरसात में बिजली के पोलों से मिट्टी कटी तो ग्राउटिंग की पोल खुलकर सामने आ गई।
विज्ञापन

पोलों में ग्राउटिंग मानक के अनुसार नहीं थी। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग को ग्राउटिंग की गहनता से जांच करवाने के आदेश दिए हैं। डीएम के आदेश पर सोमवार को अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) शहरी बृजभान सिंह ने एसडीओ प्रथम, द्वितीय व तृतीय को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन ने बताया कि तीनों एसडीओ को जांच दी गई है। उनसे कहा गया है कि जनपद फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 सी (पैकेज दो) के बेवर से अल्हागंज खंड का निर्माण कार्य चल रहा है। एसडीओ अपने कार्य क्षेत्र (फर्रुखाबाद) में कराए गए विद्युतीकरण की गहनता से जांच करें। अपने क्षेत्र में किसी दो जगह के पोल की ग्राउटिंग को चेक करके आख्या वीडियो व फोटो समेत तीन दिन में उपलब्ध कराने के निदेश दिए। जांच आख्या मिलने पर उसे उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। किसी भी कीमत पर गलत तरीके से विद्युतीकरण नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed