फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   election,political,farrukhabad news

31 बूथों पर लुईस का सूपड़ा साफ

Sat, 12 Mar 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
election,political,farrukhabad news
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को इस बार जनता ने ऐसा नकारा कि सदर सीट से चुनाव लड़ीं उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद का 31 बूथों पर सूपड़ा साफ हो गया। इन बूथों पर उन्हें उन्हें एक भी वोट नहीं मिला। सिर्फ एक बूथ पर सर्वाधिक 37 वोट मिल सके।
विज्ञापन

जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पछाड़ खाकर गिरी है। पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद फर्रुखाबाद सदर सीट से चुनाव लड़ीं थीं। इस सीट पर कुल 417 बूथ थे। इनमें 31 बूथों पर लुईस को मतदाताओं ने इस कदर नकारा कि उनकी एक वोट की भी बोहनी नहीं हुई।
विज्ञापन

इसमें कई मुस्लिम बहुल मोहल्ले व गांव शामिल हैं। खास बात तो यह है कि आमिलपुर के बूथ पर सर्वाधिक 91.31 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बूथ पर सर्वाधिक मुस्लिम मतदाता होने के बावजूद लुईस जीरो पर आउट हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

334 बूथों पर वह एक से लेकर नौ वोटों तक सीमित रहीं, जबकि 52 बूथों पर उन्हें दहाई में वोट मिले। लुईस को सर्वाधिक 37 वोट राजारामपुर मेई के बूथ नंबर 24 पर मिले। 417 बूथों की विधानसभा सीट में 30 चक्रों की मतगणना में उन्हें 2029 ईवीएम व 16 डाक मतपत्र सहित कुल 2045 वोट मिल सके। इसके अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पद छोड़कर बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े विजय कटियार को भी 24 बूथों पर एक भी वोट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed