{"_id":"5f7c95468ebc3e9b88175400","slug":"election-farrukhabad-news-knp5868705179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव नजदीक, जनपद में चौकीदारों के 157 पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव नजदीक, जनपद में चौकीदारों के 157 पद खाली
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में चौकीदारों के 626 पदों में से 157 रिक्त हैं। पंचायत चुनाव नजदीक हैं। शासन से पत्र आने पर इन पदों को भरने के लिए डीएम ने एसपी से सूचना मांगी है। इस पर एसपी ने मातहतों को तलब कर फटकार लगाई है।
पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। मतदाता सूची का काम भी चालू है। पंचायत चुनाव में सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए शासन ने चौकीदारों के संबंध में जानकारी मांगी तो पता चला कि जिले में 157 पद रिक्त हैं।
डीएम मानवेंद्र सिंह ने संबंधित लिपिक को तलब कर जानकारी की और रिक्त पदों को भरने के लिए की गई कार्रवाई के बारे में पूछा तो लिपिक सटीक जवाब नहीं दे सका। डीएम ने शीघ्र ही पदों को भरने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
डीएम ने एसपी डॉ. अनिल मिश्र को पत्र भेजा है। एसपी ने चौकीदार भर्ती पटल के लिपिक को बुलाकर सूचना तैयार करने के आदेश दिए। उन्होंने चौकीदारों की भर्ती में हीलाहवाली पर फटकार भी लगाई। जनपद में कुल चौकीदारों के 626 पद स्वीकृत हैं। 469 पदों पर ही तैनाती है।