फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   election,farrukhabad news

42 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, चार के सिर बंधेगा ताज

Wed, 09 Mar 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
election,farrukhabad news
सातनपुर मंडी में एसडीएम को निर्देश देते डीएम व एसपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव में 42 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला गुरुवार को आएगा। चार प्रत्याशियों के सिर पर जीत का ताज सजेगा। चुनावी मैदान पर तीन विधायक, दो पूर्व विधायक व पूर्व विदेश मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। देखना यह है कि किसके सिर जीत का ताज सजता है और कौन चुनावी रण में चित होगा।
विज्ञापन

जनपद की चारों सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था। इसी के साथ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया था। 18 दिन से सभी प्रत्याशी बेसब्री से अपनी जीत का इंतजार कर रहे हैं। रात गुजरने के साथ इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई। सुबह आठ बजे उनके भाग्य का ताला खुलेगा और डाक मतपत्र व ईवीएम की मतगणना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

दोपहर ढाई बजे तक लगभग सभी सीटों के परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में यदि एक समान रफ्तार से मतगणना हुई तो अमृतपुर का सबसे पहले और कायमगंज का परिणाम सबसे बाद में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज में सबसे कम प्रत्याशी, फिर भी सबसे बाद में परिणाम
विधानसभा क्षेत्र कायमगंज से सबसे कम कुल सात प्रत्याशी मैदान में हैं। लेकिन यहां सर्वाधिक 469 बूथ होने से 34 चक्रों में मतगणना होगी। इससे इस सीट का परिणाम सबसे बाद में आएगा। इस सीट पर सभी पार्टियों से नये चेहरे मैदान में हैं। भाजपा-अपना दल गठबंधन से डॉ. सुरभि, सपा से सर्वेश आंबेडकर, कांग्रेस से शकुंतला देवी, बसपा से दुर्गा प्रसाद के अलावा प्रशांत कुमार, अरुण कुमार व लक्ष्मी के भाग्य का फैसला होगा।
अमृतपुर सीट का सबसे पहले होगा फैसला
विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर से सर्वाधिक 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सुनाया जाएगा। इस सीट पर भाजपा विधायक सुशील शाक्य, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव, कांग्रेस से शुभम तिवारी, बसपा से अमित कुमार सिंह, सपा से डॉ. जितेंद्र सिंह यादव के अलावा अजय सिंह राजपूत, श्यामवीर, सोनपाल, उदयवीर, धर्मवीर, रोशन लाल, संतोष व सुरेश कुमार मैदान में हैं।
30 चक्रों में होगी सदर सीट की मतगणना
फर्रुखाबाद सदर सीट पर 11 प्रत्याशी चुनाव लड़े हैं। भाजपा विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, कांग्रेस से पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, सपा से सुमन शाक्य उर्फ सुमन मौर्या व बसपा से विजय कटियार ने चुनाव में पूरी ताकत झोंकी थी।
इसके अलावा नीरज प्रताप शाक्य, राजेश कुमार, रुचि सिंह, वरुण अशोक सक्सेना, विक्रांत सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी, डॉ. भारत चंद्र गौड़ चुनावी अखाड़े में दांव-पेच लड़ा चुके हैं। 30 चक्रों में मतगणना होगी। देखना यह है कि कौन विजय पताका फहराएगा और किसकी जमानत जब्त होगी।

दूसरे नंबर पर भोजपुर का आएगा परिणाम
भोजपुर सीट से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, सपा से अरशद जमाल सिद्दीकी, कांग्रेस से अर्चना राठौर, बसपा से आलोक वर्मा के अलावा तालिब सिद्दीकी, राहुल, रामतीर्थ, शैलेंद्र सिंह, एजाज अहमद, रिजवान, आलोक कुमार के भाग्य का फैसला सुनाया जाएगा। 27 चक्रों में मतगणना होगी। विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर से छह बूथ अधिक होने के कारण भोजपुर का परिणाम दूसरे नंबर पर आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed