{"_id":"57e80f824f1c1bf90a573ec4","slug":"elderly-man-was-killed-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":" संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। खेत में बंधी गाय और बछड़ों को लेने गए अधेड़ संदिग्ध परिस्थितियों में घायलावस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजन उसे लेकर सीएचसी कायमगंज पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी श्रीनिवास उर्फ कल्लू (50) गांव के गंगासहाय के खेत में अपने गाय और बछड़ा दिन में बांध आया था। शाम करीब 6:15 बजे वह अपने गाय और बछड़ों को खोलकर घर लाने के लिए खेत पर गया।
विज्ञापन
घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता होने लगी। रात करीब 8:30 बजे सड़क से आ रहे गांव के कुछ युवकों ने किनारे पर अधेड़ को घायलावस्था में पड़ा देखा तो युवक उसके पास गए और श्रीनिवास को पहचान लिया।
विज्ञापन
युवकों ने गांव आकर परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायलावस्था में श्रीनिवास को लेकर सीएचसी कायमगंज आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
इसको लेकर पुलिस और परिजनों में नोकझोंक होने लगी। मृतक के भाई रामसुभाष ने बताया कि खेत में बंधे गाय और बछड़े भी गायब हैं। भाई सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। उसने गाय चोरी होनी और भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।