फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Elderly man returning from Rajasthan robbed by poisoners on the train.

Farrukhabad News: राजस्थान से लौट रहे वृद्ध को ट्रेन में जहरखुरानों ने लूटा

Fri, 02 Oct 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Elderly man returning from Rajasthan robbed by poisoners on the train.
फर्रुखाबाद। राजस्थान में अपने बेटों के पास से घर लौट रहे कासगंज जिले के पटियाली थाने के गांव विश्नोदी निवासी राजपाल सिंह (60) को कासगंज-शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेन में जहरखुरान गिरोह ने लूट लिया। उन्हें चाय में नशीला पदार्थ दिया गया, जिससे वे बेहोश हो गए। जहरखुरान गिरोह का सदस्य उनकी जेब से सात हजार रुपये, घड़ी, कपड़े भरा बैग ले गए। ट्रेन में ही कंपिल निवासी अतुल यादव ने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद यात्री शिवम दुबे के सहयोग से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुत्र भानु प्रताप मामूली सुधार होने पर उन्हें घर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह आरपीएफ के सिपाही ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीणा ने बताया कि घटना कासगंज क्षेत्र की है। संदिग्धों की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed