फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Elderly man died from drowning in the pond

तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत

Fri, 20 May 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Fri, 20 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Elderly man died from drowning in the pond
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
देर रात लघुशंका करने गए अधेड़ की घर के सामने स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बीवीपुर निवासी लालाराम शर्मा (48) बुधवार देर रात लघुशंका करने घर के सामने स्थित तालाब किनारे गए थे। पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गए। देर रात जब उनकी मां विद्यावती ने देखा की लालाराम चारपाई पर नहीं है तो नाती गोविंद को जानकारी दी। परिजनों ने गांव में लालाराम की खोजबीन शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद जब लालाराम का पता नहीं चला तो परिजनों ने टार्च आदि लगाकर देखा तो उनके पैर के निशान तालाब की तरफ दिखाई दिए।
विज्ञापन
आगे बढ़कर देखा तो लालाराम का शव पानी में उतरा रहा था। परिजनों ने रात में ही जैसे-तैसे शव तालाब से बाहर निकाला। शव देखकर परिजनों मेें कोहराम मच गया। मृतक की मां विद्यावती ने बताया कि लालाराम की पत्नी शादी के कुछ दिन बाद उसे छोड़कर चली गई थी। इससे लालाराम तनाव में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
\ मां विद्यावती और बहन सरोजनी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पुलिस और लेखपाल अवनीश शाक्य को दी गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेखपाल अवनीश शाक्य ने बताया कि मृतक के नाम जमीन है। इसलिए किसान बीमा दुर्घटना के लाभ के लिए शासन को रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed