फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Elderly cyclist dies after being hit by truck

Farrukhabad News: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Wed, 02 Apr 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 02 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Elderly cyclist dies after being hit by truck
नवाबगंज। साइकिल से बाजार निकले बुजुर्ग ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए हायर सेंटर सैफई ले जाते वक्त बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला दिलारा निवासी सेवाराम राजपूत (53) मंगलवार को नवाबगंज चौराहे पर बाजार करने आए थे। फर्रुखाबाद रोड पर उनकी साइकिल ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे ट्रक का टायर उनके पैर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में उनका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।वहीं स्थानीय दुकानदारों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। जबकि घायल सेवाराम को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नवाबगंज ले जाया गया।
विज्ञापन

गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल से सेवाराम को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। लोहिया अस्पताल से सेवाराम को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थाना अध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बताया कि ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
रोडवेज बस में टैंकर ने मारी टक्कर, यात्री घायल

फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बघार नाले के पास एक तेज रफ्तार टैंकर और रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। टैंकर बस को टक्कर मारता हुआ खंती में घुस गया। बस में बैठे एक यात्री को काफी चोटें आईं। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।
स्थानीय डिपो की अनुबंधित बस बुधवार तड़के पांच बजे इटावा जा रही थी। बस मऊदरवाजा थाने के बघार के पास पहुंची, तो सामने से आ रहे गैस सिलिंडर भरे टैंकर ने दूसरी साइड में जाकर टक्कर मार दी। बस को टक्कर मारकर टैंकर खंती में घुस गया। दुर्घटना के समय बस में 16 यात्री सवार थे। बस में सबसे आगे बैठे बरेली के फरीदपुर थाने के गांव वाहनपुर निवासी शाहरुख (28) घायल हो गए। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही मऊदरवाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि आमने-सामने टक्कर हुई है। एक यात्री घायल बताया गया। सूचना पर डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी गौरीशंकर व प्रदीप चौबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 16 यात्री थे। एक घायल हुआ है। हादसे के बाद यात्री दूसरी बस से रवाना किए गए।


--------------

बाइक मिस्त्री की दुकान ढही, बिजली पोल क्षतिग्रस्त

रोडवेज बस में टक्कर मारने के बाद टैंकर सड़क किनारे कोल्ड फीडर की हाईटेंशन लाइन के पोल से टकरा गया। इसके बाद कादरीगेट थाने के गांव पपियापुर निवासी बाइक मिस्त्री परवेज की दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। दुकान टैंकर के साथ खाई में जा गिरी।

-----------

भाई के सैफई मेडिकल काॅलेज छोड़ने जा रहा था शाहरुख
घायल शाहरुख के घायल की सूचना पर पहुंचे भाई आसिफ खान और बहनोई मोहम्मद आसिफ ने बताया कि भाई मोहसिन खान सैफई मेडिकल काॅलेज में बीएससी नर्सिंग कर रहा है। उसे छोड़ने जा रहे थे। मोहसिन के चोट नहीं आई है। सबसे आगे बैठे घायल शाहरुख ने बताया कि बस चालक ब्रेक न लगा दे, तो बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed