फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eight villages surrounded by water, 10 houses were evacuated

बाढ़ के पानी से आठ गांव घिरे, मुसीबतें बढ़ीं

Wed, 23 Jun 2021 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Eight villages surrounded by water, 10 houses were evacuated
गांव समैचीपुर चितार में कटान करतीं गंगा। - फोटो : FARRUKHABAD
पानी से आठ गांव घिरे, 10 घर खाली कराए गए
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है। अमृतपुर तहसील के आठ गांव पानी से घिरे हैं। सुंदरपुर की झोपड़ियों में पानी घुस गया है। समैचीपुर चितार में दस घर कटान की चपेट में आने से उन्हें खाली करा दिया गया है। बुधवार को गंगा में 2.14 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गुरुवार को जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।
मंगलवार को छोड़े गए 2.25 लाख क्यूसेक पानी का असर बुधवार को दिखाई दिया। गंगा का जलस्तर 136.55 मीटर पर पहुंच गया, जो चेतावनी बिंदु(136.60 मीटर) से महज पांच सेंटीमीटर दूर है। पांचाल घाट पर बंधा तक पानी पहुंच गया है। इससे बंधा पर बसे लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

गंगा पुत्रों ने अपनी झोपड़ियां सुरक्षित स्थानों पर डाली हैं। राजेपुर के गांव गौटिया तक पानी पहुंचने से मेंथा, मूंगफली व मक्का की फसलें जलमग्न होने से किसान दुखी हैं। मवेशियों के लिए चारे का संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार को जलस्तर और बढ़ सकता है। पहाड़ों पर बारिश बंद होने से अब इतनी मात्रों में बांधों से पानी नहीं छोड़ा जाएगा। इससे अब ज्यादा जलस्तर बढ़ने की आशंका नहीं है। गंगा में खतरे का निशान 137.10 मीटर पर है।
तीसराम की मड़ैया के पास कटान शुरू
अमृतपुर। पानी बढ़ते ही तहसील क्षेत्र के गांवों में मुसीबत बढ़ने लगती है। हरसिंहपुर कायस्थ के बाद अब गांव सुंदरपुर की झोपड़ियों में भी पानी घुस गया है। नगला दुर्गू, भुड़रा, नौअन पुरवा, सवितापुर तक गंगा पानी पहुंच गया है। यहां खेतों में खड़ी फसलों में पानी भरने से नुकसान होना तय है।
हरसिंहपुर कायस्थ में कटान पहले से ही हो रहा था। अब गांव तीसराम की मड़ैया व ऊगपुर में तभी तेजी से गंगा कटान कर रही हैं। इससे कई किसानों की जमीन कटान की जद मेें है। यह सभी आठ गांव पानी से घिरे होने से यहां के लोग परेशान हैं।
समैचीपुर चितार में दस मकान खाली कराए
शमसाबाद। क्षेत्र के गांव समैचीपुर चितार के पास तेजी से कटान होने की सूचना पर एसओ दिग्विजय सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने जो दस मकान कटान की जद में आ रहे थे उन ग्रामीणों से मकान खाली करने को कहा। इससे ग्रामीण बुधवार सुबह मकान खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। इसके अलावा गांव कटरी तौफीक व अचानकपुर भी कटान हो रहा है।

इनके मकान हैं कटान के जद में
शमसाबाद। समैचीपुर चितार की प्रधान ताराबानो ने बताया कि गांव के जमालुद्दीन, जब्बर, तौफीक, फारूक, शौकीन, सलमान, शकुना, शमीम, जमील, नईम के मकानों के पास ही गंगा बह रही हैं। इससे वहां कटान भी हो रहा है। पिछले वर्ष बाढ़ आने पर भी गांव के लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। इस बार भी ग्रामीण घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed