फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eight nominations for two posts of Pradhan, 20 members decided unopposed

Farrukhabad News: प्रधान के दो पदों पर आठ नामांकन, 20 सदस्य निर्विरोध तय

Tue, 23 Jul 2024 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Eight nominations for two posts of Pradhan, 20 members decided unopposed
फर्रुखाबाद। रिक्त पदों पर हो रहे उपचुनाव में प्रधान के दो पदों पर आठ नामांकन किए गए हैं। जबकि क्षेत्र पंचायत का एक व ग्राम पंचायत के 19 सदस्य पदों पर एक-एक नामांकन होने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। एक सदस्य पद पर चुनाव होने की संभावना है। मंगलवार को नामांकनपत्रों की जांच व बुधवार को नामांकन वापसी व प्रतीक चिह्न आवंटन होगा। छह अगस्त को मतदान व आठ अगस्त को मतगणना होगी।
विज्ञापन


ब्लॉक मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत नगला सूदन में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन प्रधान पद पर प्रदीप कुमार, सुभाष चंद्र व लक्ष्मीकांत ने दावेदारी कर नामांकन पत्र दाखिल किए। क्षेत्र पंचायत के वार्ड नंबर 10 से अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सदस्य पद पर सचित कुमार ने नामांकन किया है। ग्राम पंचायत कुबेरपुर जुन्नारदार के वार्ड नौ में संजू पत्नी अशोक कुमार का सदस्य पद पर एक पर्चा दाखिल हुआ।
विज्ञापन

शमसाबाद की ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में इस्त्याक खां, छिछौनापुर पट्टी में जावित्री पत्नी जयचंद, ललौर राजपूतान में अनुराधा पत्नी विनोद कुमार व नैगवां में अनुपम पत्नी विमलेश ने सदस्य पद पर नामांकन किया है। इसके अलावा ब्लाॅक नवाबगंज की ग्राम पंचायत अल्हादादपुर के वार्ड दो से हरजेश, हथौड़ा के वार्ड एक से अनीता पत्नी पवन, ककिउली के वार्ड छह से प्रीती पत्नी श्यामू, परिउली खरिदाई के वार्ड दो से मोहन यादव ने सदस्य पद पर नामांकन किया है। ब्लाॅक कायमगंज की ग्राम पंचायत सिवारा मुकुट से विजय, जिजपुरा से ओमवती पत्नी जितेंद्र व नरायनपुर से रबीना पत्नी निर्देश कुमार ने सदस्य पद पर पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रधान पद के पांच दावेदार, निर्विरोध सदस्यों में दो अशिक्षित
कमालगजं। ब्लाक कार्यालय में सोमवार को अभयपुर ग्राम पंचायत में सामान्य वर्ग प्रधान पद पर पांच नामांकन दाखिल हुए। इसमें राममनोहर, मो.सनी, देवेश सिंह, बैजनाथ व चंदन श्रीवास्तव ने दावेदारी की है। वहीं जहांगीरपुर में वार्ड संख्या 12 से सेमरी, वार्ड 13 से पूजा देवी, रायपुर के वार्ड चार से प्रमोद, कुम्हौली के वार्ड सात से सुभाष ने नामांकन किया है। सदस्य के चारों पदों पर एक-एक पर्चा दाखिल होने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। सदस्यों में प्रमोद जूनियर हाईस्कूल व सुभाष मैट्रिक पास हैं। जबकि सेमरी व पूजा की शैक्षिक योग्यता के कालम में अशिक्षित लिखा है। निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार, बीडीओ त्रिलोकचंद्र शर्मा, जेई अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)

----
कमालुद्दीनपुर के वार्ड पांच में सदस्य पद पर दो दावेदार
राजेपुर। ग्राम पंचायत सदस्य पद के चार पदों पर पांच नामांकन हुए। ग्राम पंचायत रतनपुर पमारान के वार्ड चार में सरस्वती पत्नी राजेश ने नामांकन किया। सवासी के वार्ड संख्या 6 में शिल्पी देवी पत्नी प्रदीप कुमार व वार्ड 10 से लज्जाराम ने पर्चा भरा है। एक-एक नामांकन होने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। वहीं ग्राम पंचायत कमालुद्दीनपुर के अनारक्षित वार्ड पांच में सुभद्रा पत्नी हरदेव सिंह, मीना सिंह पत्नी अमर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मीना देवी पत्नी देवेंद्र कुमार 4:12 बजे पर नामांकन करने पहुंचीं। 12 मिनट विलंंब होने से उनका पर्चा जमा नहीं हो सका। एआरओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कमालुद्दीनपुर में दो व अन्य वार्डों में एक-एक पर्चा दाखिल हुआ। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed