फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eight more corona infected in Farrukhabad district including two health workers

फर्रुखाबाद में दो स्वास्थ्य कर्मियों सहित जिले में आठ और कोरोना संक्रमित

Sun, 12 Jul 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Eight more corona infected in Farrukhabad district including two health workers
फर्रुखाबाद। जनपद में दो स्वास्थ्य कर्मियों सहित आठ और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। संक्रमितों में सैनिक की 70 वर्षीय मां भी है। जनपद में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 253 पहुंच गई। इनमें 170 मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। आठ मरीजों की मौत हो चुकी, जबकि 75 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में आठ लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें लोहिया अस्पताल स्थित कैंपस में रह रहे एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (37), जबकि पुलिस लाइन अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट (57) पॉजिटिव मिले हैं। फार्मासिस्ट के छोटे भाई का कानपुर में इलाज चल रहा है। 6 जुलाई को वह संक्रमित मिला था। तब से फार्मासिस्ट होम क्वारंटीन थे।
विज्ञापन

वहीं मोहल्ला नई बस्ती निवासी कपड़ा छपाई कारीगर संक्रमित निकला है। वह 30 जून को जनपद एटा में एक शादी समारोह में गया था। तीन जुलाई को वापस आने पर उसे जुकाम, बुखार व गले में खराश थी। 8 जुलाई को उसने लिंजीगंज सिविल अस्पताल में नमूना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला बूरा वाली गली निवासी 66 वर्षीय वृद्ध के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज फैसिलिटी सेंटर में क्वारंटीन गांव गढ़िया निवासी 52 वर्षीय महिला व पांचालघाट निवासी सैनिक की 70 वर्षीय मां संक्रमित पाईं गईं। सैनिक आठ जुलाई को संक्रमित निकला था।

उधर, कस्बा कमालगंज के मोहल्ला अमानाबाद निवासी फैसिलिटी सेंटर में क्वारंटीन 17 वर्षीय किशोर के अलावा कायमगंज के रेलवे रोड निवासी 42 वर्षीय युवक की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed