{"_id":"68adfca8c691e6b750091764","slug":"eight-key-associates-of-the-former-block-are-involved-in-the-extortion-of-rs-1-crore-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-128917-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एक करोड़ की रंगदारी मांगने में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सुबोध समेत आठ फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एक करोड़ की रंगदारी मांगने में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सुबोध समेत आठ फंसे
Tue, 26 Aug 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के मसेनी चौराहा स्थित एक बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पूर्व ब्लाक प्रमुख सुबोध यादव ने एक करोड़ की रंगदारी मांगी। इस मामले में उनके सहयोगी सपा के अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव सरैया निवासी सौरभ चौहान ने कादरीगेट थाने में जेएनवी रोड निवासी पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सपा नेता सुबोध यादव, फतेहगढ़ थाने के पमरखिरिया निवासी पंकज यादव, सपा के अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उदय प्रताप उर्फ़ भोला यादव व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि उन्होंने 2023 में कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के गांव तालग्राम निवासी राजेश वर्मा से कादरीगेट थाने के मसेनी स्थित एक जमीन का सौदा किया था।
यह जमीन राजेश वर्मा की पैतृक है। सौदा होने के बाद राजेश वर्मा ने पैमाइश कराके जमीन पर बाउंड्रीवॉल करवा दी थी। इसके बाद मुख्तारनामा भी कर दिया था। सात अप्रैल 2023 को सुबोध यादव का सहयोगी पंकज यादव मौके पर पहुंचा। उसने निर्माण करने से रोक दिया। उसने 50 लख रुपये की रंगदारी मांगी। उसने कहा कि बिना सुबोध यादव के मर्जी के यहां निर्माण कार्य नहीं कर सकते। इसके बाद उन्होंने चार लाख रुपये भोला यादव और पंकज यादव को दे दिए।
विज्ञापन
आरोप है कि 19 अप्रैल 2025 को सुबोध यादव आदि ने बाउंड्रीवाॅल गिरवा दी। पंकज यादव ने अपने मोबाइल से वीडियो कॉल करके सुबोध यादव से बात कराई। इस पर सुबोध यादव ने कहा कि अब एक करोड़ की रंगदारी चाहिए। इसके बाद ही जमीन मिल सकेगी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गईं। यहां बता दें की सुबोध यादव एटा जिले के अलीगंज निवासी माफिया व पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के बेटे हैं। वह लंबे समय से पुलिस से बचते घूम रहे हैं।