{"_id":"61bb898844336c57c1031af3","slug":"eight-injured-in-car-and-pickup-collision-farrukhabad-news-knp669953227","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार व पिकअप की भिड़ंत ने आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार व पिकअप की भिड़ंत ने आठ घायल
विज्ञापन
उबरीखेड़ा में क्षतिग्रस्त पड़ी कार। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। उबरीखेड़ा रेलवे क्रासिंग के पास कानपुर से आ रही कार और फतेहगढ़ से जा रही पिकअप की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार मुख्य मार्ग पर पलट गई। ग्रामीणों ने कार को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने दंपती सहित आठ लोगों को सीएचसी पहुंचाया। चालक व किसान को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित उबरीखेड़ा रेलवे क्रासिंग के निकट गुरुवार शाम करीब छह बजे कानपुर से आ रही कार व फतेहगढ़ की ओर से जा रही पिकअप की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार बीच सड़क पर पलट गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने कार को सीधा कर चालक सहित आठ घायलों को बाहर निकाला। घटना के बाद पिकअप सवार व चालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह कस्बा प्रभारी जितेंद्र सिंह पटेल के साथ मौके पर पहुंचे। फोन करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई तो प्रभारी निरीक्षक सरकारी जीप से घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
हादसे में थाना क्षेत्र के गांव बहोरानपुर टप्पा हवेली के मजरा गढ़िया निवासी रघुवीर सिंह (50) उनके पुत्र सोनू (25), मान सिंह (24), श्याम सिंह (22), पौत्र जतिन (6), पुत्रवधू खुशी (20), कार चालक गोविंद (23) व शमसाबाद के ऊगरपुर निवासी दामाद राघवेंद्र (34) घायल हो गए।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर चालक गोविंद व रघुवीर को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल सोनू ने बताया कि भाई श्याम सिंह की शनिवार को शादी हुई थी। कानपुर देहात के थाना रूरा क्षेत्र के काशीपुर भौरा स्थित श्याम सिंह की ससुराल से चौथी चलाकर लौट रहे थे।

उबरीखेड़ा में सड़क किनारे बैठे घायल। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD