फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eight drowned in Ganges, two dead, three rescued, three missing

Farrukhabad News: गंगा में आठ डूबे, दो मरे, तीन को बचाया, तीन लापता

Wed, 31 May 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Eight drowned in Ganges, two dead, three rescued, three missing
गंगा दशहरा पर पांचाल घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रशासनिक चूक के चलते घाट पर स्नान करने आए 8 लोग गंगा में डूब गए। पुलिस की ऐसी लापरवाही की गहरे पानी में जाने से किसी को रोकने के लिए सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया था। पैंटून पुल के पास गंगा में गहराई होने के चलते कोई बैरीकेटिंग भी नहीं लगाई गई। प्रशासन की यह लापरवाही गंगा स्नानार्थियों पर भारी पड़ी। 8 लोगों के डूब जाने के बाद दो के शव गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिए। तीन को जिंदा निकाल लिया गया, वहीं तीन अभी भी लापता हैं। शमसाबाद में भी ढाईघाट पर स्नान करने गए दो युवक डूब गए। एक को बचा लिया गया, तो वहीं दूसरे का शव बाहर निकला। कुडरीखेड़ा के सामने स्नान कर रहा 11 वर्षीय किशोर भी गंगा की गोद में समा गया। प्रशासन की लचर व्यवस्था के कारण किसी के घर का चिराग बुझा तो किसी की गोद सूनी हो गई।
विज्ञापन

दशहरा पर भीड़ को देखते हुए गंगा में कड़ी सुरक्षा के बावजूद आठ लोग डूब गए। इनमें से दो की मौत हो गई, जबकि तीन को बचा लिया गया। देर शाम तक खोजबीन के बावजूद तीन का पता नहीं चल सका है। गंगा घाट और लोहिया अस्पताल में परिजनों में चीख-पुकार मची रही।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर कला निवासी होरीलाल (18) भोलेपुर में सब्जी बेचता था। वह बड़े भाई पवन के साले अनूप के साथ सुबह आठ बजे गंगा नहाने गया। होरीलाल नहाते वक्त डूबने लगा, तो बाहर खड़ा अनूप बचाने के लिए गंगा में कूद गया। नाविकों ने डूबते देखा, तो अनूप के बाल पकड़कर निकाल लिया। नेकपुर कलां निवासी हरीराम का पुत्र अनुज(20) भी गंगा स्नान करने गया था। गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। नाविकों ने उसको बचा लिया। जबकि होरीलाल को साढ़े 11 बजे निकालकर लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां मृत घोषित कर दिया। मां मालती व भाई अन्नू, पवन, अमन, धर्मपाल व पिता लखनलाल का रो-रो कर बुरा हाल है। कन्नौज के थाना छिबरामऊ के गांव बहबलपुर निवासी विजय नागर (18) कक्षा 12 का छात्र था। उसकी मां मीना देवी अपनी भाभी शीला, भतीजे नितिन के साथ गंगा स्नान करने आई थीं। विजय नहाते वक्त गहरे पानी में चला गया और डूब गया। कुछ देर में नजर न आने पर चीख-पुकार मच गई। करीब चार घंटे तलाश के बाद गोताखोरों ने उसे निकालकर लोहिया अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शवों को मोरचरी में रखवा दिया गया। नेकपुर के सुरेश पाल शाहजहांपुर में सेना में तैनात हैं। कक्षा 12 में पढ़ रहा पुत्र अभिषेक पाल (18) गंगा स्नान करने गया। वह नहाते वक्त गंगा में समा गया। खोजबीन के बावजूद बरामद नहीं हो सका। आगरा के शहादरा निवासी कालीचरन का पुत्र धीरेंद्र (22) गंगा स्नान करते वक्त डूब गया। उसे लकूला निवासी अपने रिश्तेदार सुरेंद्र के यहां जाना था। काफी देर तक वह नहीं पहुंचा, तो उन्होंने फोन पर पता किया। जानकारी होने पर वह पांचाल घाट पहुंच गए। जनपद मैनपुरी के भोगांव निवासी सर्वेश का पुत्र सुरजीत शाक्य भी गंगा स्नान करने आया था। स्नान करते समय वह गंगा में डूब गया। मामले की सूचना परिजनों को दी गई। पुलिस और गोताखोर तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed