{"_id":"613b999b8ebc3eb6907c718d","slug":"eight-asha-got-the-reward-of-good-work-farrukhabad-news-knp6514064167","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ आशा को मिला अच्छे काम का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ आशा को मिला अच्छे काम का इनाम
विज्ञापन
नवाभारत सभा भवन में आशा को सम्मानित करते डीएम मानवेंद्र सिंह। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाली आशा, आशा संगिनी और बीसीपीएम (ब्लॉक सामुदायिक कार्यक्रम प्रबंधक) को शुक्रवार को जिलाधिकारी ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने आशा को समय-समय पर प्रशिक्षण देने की जरूरत भी बताई।
नवभारत सभा भवन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि आशा स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। उन्हें अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आशा कार्यकर्ता अहम भूमिका निभा रहीं हैं।
सीडीओ एम. अरून्मोली ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की महिला के प्रसव से लेकर बच्चे के टीकाकरण तक महत्वपूर्ण भूमिका है। सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने कहा कि आशा पंक्ति में पीछे बैठे व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ती हैं। डॉ. दलवीर सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी सुजाता ठाकुर, डीपीएम कंचन बाला, रणविजय प्रताप सिंह, डॉ. शेखर यादव, टीएसयू से रिजवान अली मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अपर शोध अधिकारी हरिमोहन कटियार ने किया।
विज्ञापन
इनको मिला सम्मान
आशा कार्यकर्ता : बढ़पुर ब्लाक की निर्मला, कायमगंज की सुनीता, कमालगंज की राधा, नवाबगंज की अनीता, शमसाबाद की उर्मिला, राजेपुर की गुड्डी, मोहम्मदाबाद की सरला, शहर की लक्ष्मी देवी।
आशा संगिनी : कायमगंज की अर्चना, बरौन की नीता, मोहम्मदाबाद की लालीडाली और कमालगंज की सरिता।
पीसीपीएम : सीएचसी बरौन की विनीता, सीएचसी कायमगंज के विनय मिश्रा, कमालगंज की हृदेश कुमारी।