{"_id":"92a55428ca6b47a967142ef7ad744fa1","slug":"efforts-to-reach-out-to-the-killers-anonymous-letter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमनाम चिट्ठी से हत्यारों तक पहुंचने की कवायद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमनाम चिट्ठी से हत्यारों तक पहुंचने की कवायद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। सौरभ के हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस गुमनाम चिट्ठी से तार जोड़ रही है। बुधवार को अपहरण के बाद शुक्रवार की रात गांव में चिट्ठी की फोटोकापी फेंकी गई थीं। इसमें अपहरण करने वालों की ओर इशारा किया गया था। एसपी का मानना है कि चिट्ठी लिखने या लिखाने वाले से वारदात का खुलासा होेने के आसार हैं। वहीं शनिवार को एसपी ने कोतवाली पहुंचकर हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
बुधवार को च्योलारा निवासी कृष्णवीर के आठ वर्षीय बेटे सौरभ का बाइक सवारों ने अपहरण कर लिया था। शुक्रवार की सुबह गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर उसका शव मिला था। एसपी राजेश कृष्ण के आदेश पर शनिवार को भी गांव में पुलिस तैनात रही। ग्रामीण खेेतों में काम करने नहीं गए। मृतक के घर पर आने जाने वालों का तांता लगा रहा। सौरभ की मां राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह सौरभ के जुड़वा भाई गौरव को छाती से चिपकाए रो रही थी।
विज्ञापन
पत्र की वास्तविकता खंगालने के लिए पुलिस ने गांव के एक बच्चे और एक युवक को हिरासत में लिया है। एसपी राजेश कृष्ण शनिवार को कोतवाली पहुंचे। इन्होंने हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की। उन्होंने आशंका जताई कि किसी विरोधी को फंसाने के मकसद से घटना को अंजाम दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को पत्र लिखने और फेंकने वाले की जानकारी मिल चुकी है। हत्याकांड का जल्द खुलासा होने के आसार हैं।
विज्ञापन