फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Education quality improvement program advice given by DM

शिक्षा गुणवत्ता संवर्द्धन कार्यक्रम में डीएम ने दी नसीहत

Sat, 02 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sat, 02 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Education quality improvement program advice given by DM

कमालगंज। ब्लाक समन्वयक कार्यालय पर शिक्षा गुणवत्ता संवर्द्धन हेतु शिक्षक प्रेरणा कार्यशाला में डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्कूलों में पढ़ने आने वाले बच्चों को शिक्षक मां-बाप की तरह पढ़ाएं। इससे इनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। इस दौरान डीएम ने शैक्षिक गुणवत्ता सुधार में अच्छा कार्य करने वाले 13शिक्षकों को प्रशस्ति  पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि एरियर, पेंशन, वेतन व अन्य कोई विभागीय समस्या का विभागीय अधिकारी अगर समाधान नहीं करते हैं तो शिक्षक एसएमएस के माध्यम से उनको अपनी समस्या भेज सकते हैं। शिकायत मिलने पर तत्काल समस्या का समाधान कराया जाएगा। विद्यालय निरीक्षण के दौरान अभिभावक और ग्रामीणों से स्कूल की शैक्षिक गुणवत्ता के संबंध में पूछा जाएगा।
विज्ञापन


प्रभारी बीएसए भगवत पटेल ने कहा कि शिक्षक समय से स्कूल आएं और समय से बंद कर घर जाएं। गांव में जो कर्मचारी सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हैं, उनकी सूची तैयार कराई जा रही है। ऐसे कर्मचारियोें का स्कूलों में सहयोग लिया जाएगा। शिक्षिका अंजू कटियार ने कहा कि स्कूलों का निरीक्षण लेखपालों के माध्यम से न कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिका सुधा कठेरिया ने कहा कि विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन पर जोर दिया जाता है। परिषदीय स्कूल से चंद कदमों की दूरी पर प्राइवेट स्कूल के लिए मान्यता दे दी जाती है। इससे बच्चों का नामांकन करने में दिक्कत होती है। शिक्षक नेता पियूष कटियार ने डीएम को शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए छह सूत्री ज्ञापन दिया।

इस दौरान बीईओ बेगीश गोयल, संजय पटेल, सुमित वर्मा, डीसी अनिल शर्मा, आरपीपीजी कालेज के प्राचार्य रामतीर्थ पटेल, आरपी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य महेश चंद्र वर्मा, एबीआरसी वीरेंद्र कुमार, प्रवीन कुमार, कमल किशोर, फूल सिंह राजपूत, रीता वर्मा, अवनीश चौहान, देवेश यादव, पियूष कटियार, प्रदीप यादव, विपिन प्रताप मौजूद रहे।

इन शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
शिक्षक राकेश श्रीवास्तव, पियूष कटियार, विकास त्रिपाठी, जमीर अहमद सिद्दीकी, रुचि वर्मा, सीमा पथरिया,मुजफ्फर हुसैन, फरत अयूव, नीरजा कुमारी, सुभाष शुक्ल, राजेश यादव व ओम कुमारी को डीएम ने प्रशस्ति पत्र और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।


शिक्षक का तबादला न करने की शिकायत
नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खलवारा के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार की सहायक अध्यापिका ने पिटाई करा दी थी। तब से शिक्षक अपनी जान को खतरा बताकर कमालगंज ब्लाक में तबादला कराने के लिए अफसरों से गुहार लगा रहा है। अभी तक तबादला नहीं किया गया। इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक की मां सियादेवी और पत्नी नीरज राजपूत ने डीएम से कार्यशाला के दौरान की। इन्होंने प्रधानाध्यापक का तबादला किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed