फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   education

अभिलेख सत्यापन शुरू होते अनुदेशक ने दिया त्यागपत्र

Sun, 05 Jul 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
education
फर्रुखाबाद। शासन के आदेश पर अनुदेशकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच शुरू होते ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय मझगवां की अनुदेशक ने पद से त्याग पत्र दे दिया है। बीएसए ने जांच के दौरान त्यागपत्र देने के कारण बीईओ को जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय मझगवां में नीलम पाल अनुदेशक हैं। शासन के आदेश पर बीआरसी पर अनुदेशकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच होनी है। अभी आधार कार्ड की जांच शुरू हुई है। इसकी जानकारी लगते ही अनुदेशक नीलम पाल ने शनिवार को बीआरसी पहुंच कर त्याग पत्र दे दिया। बीईओ ने इसकी जानकारी बीएसए को दी। बीएसए ने कहा कि अभिलेखों की जांच से पहले त्यागपत्र देना संदिग्ध है। इससे अनुदेशक के शैक्षिक अभिलेख, आधार कार्ड, पैन नंबर व निवास प्रमाण पत्र की जांच कर रिपोर्ट दी जाए।
विज्ञापन

अमृतपुर। खंड शिक्षा अधिकारी राजेपुर रमेश चंद्र जौहर ने प्राथमिक विद्यालय भड़रा, सवासी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सवासी, प्राथमिक विद्यालय धीरजपुर व प्राथमिक विद्यालय प्रतिपालपुर के प्रधानाध्यापक और अन्य तैनात शिक्षकों को नोटिस दिया है। इसमें कहा कि एक जुलाई से विद्यालय नहीं खोला गया है। कोई भी शिक्षक नहीं आ रहा है। किस कारण विद्यालय नहीं खुल रहा है और शिक्षक नहीं आ रहे हैं। दो दिन में स्पष्टीकरण न देने पर तीन-तीन दिन का वेतन काटने के संबंध में बीएसए को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमसाबाद। बीईओ शिव प्रकाश मौर्य ने बीआरसी पर शिक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने कायाकल्प के तहत विद्यालय में कितना काम कराया गया और अभी कितना बकाया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने के आदेश दिए। दीक्षा एप, पौध रोपण संबंध में भी जानकारी दी। इस दौौन हरिश चंद्र राठौर, मनोज कुमार, महेंद्र कुमार, राकेश यादव समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed