फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   education

निबंध में नैकसी व क्विज में तनीषा ने मारी बाजी

Tue, 31 Dec 2019 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
education
शमसाबाद बीआरसी पर हुई प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बीआरसी शमसाबाद परिसर में ब्लाक स्तरीय पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें निबंध प्रतियोगिता में नैकसी और क्विज प्रतियोगिता में तनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। विजेता छात्र-छात्राओं को बीईओ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बीआरसी पर हुई प्रतियोगिताओं में 21 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में 14 बच्चों ने भाग लिया। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौरसिया मझोला की छात्रा नैकसी ने प्रथम स्थान, पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरसिंहपुर गोवा की छात्रा ममता यादव ने द्वितीय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुरैठी के छात्र संजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गणित विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौरसिया मझोला की छात्रा तनीषा ने प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुलभुलापुर के छात्र अमित कुमार ने द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरसिंहपुर गोवा के छात्र अभयराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौरसिया मझोला की छात्रा अंजली ने प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रजलामई के छात्र अमन कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरसिंहपुर गोवा की छात्रा आंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीईओ बेगीश गोयल ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान पवन गुप्ता, आशीष शुक्ला, मनोज गंगवार, कैलाश चंद्र, ऋषभ त्रिवेदी, जयपाल, महेंद्र सिंह यादव, श्रद्घा सक्सेना, उपासना वर्मा समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed