फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   education,action,farrukabad news,farrukabad

शासन ने बीएसए, वित्त एवं लेखाधिकारी और दो लिपिकों का रोका वेतन

Tue, 11 May 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
education,action,farrukabad news,farrukabad
फर्रुखाबाद। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा के आदेश पर शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव, वित्त एवं लेखाधिकारी अजीत कुमार व दो लिपिकों का वेतन रोक दिया है। यह कार्रवाई 69 हजार सहायक अध्यापक के तहत जिले में नियुक्त हुए शिक्षक व अंतर जनपदीय स्थानांतरण पर आए शिक्षकों का वेतन दिए जाने की कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर की गई है।
विज्ञापन

69000 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत जिले में करीब साढ़े नौ सौ शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शैक्षिक अभिलेखों के बाद वेतन दिया जाना है। पटल सहायक और अधिकारी नवनियुक्त शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन कराने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इस कारण चार माह से शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है। अंतर जनपदीय स्थानांतरण पर भी जिले में करीब चार सौ शिक्षक आए थे। इनको भी वेतन दिए जाने की कार्रवाई विभागीय अधिकारी और पटल लिपिक ने नहीं की। नवनियुक्त व अंतर जनपदीय स्थानांतरित शिक्षकों के वेतन भुगतान संबंधी कार्रवाई, मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों का विवरण अपलोड किए जाने व अन्य विभागीय कार्यों की अपर मुख्य सचिव बेेसिक शिक्षा की अध्यक्षता में सभी जिलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा हुई थी। फर्रुखाबाद जिले की स्थिति अधिक खराब पाई गई। जिले से नवनियुक्त शिक्षकों को अभिलेख सत्यापन के नाम पर परेशान की लगातार शिकायतें मिलने पर बीएसए, वित्त एवं लेखाधिकारी और 69 हजार शिक्षक भर्ती का पटल देख रहे लिपिक सुरेंद्र नाथ अवस्थी व अंतर जनपदीय स्थानांतरण पटल देख रखे रिषभ शुक्ला का वेतन रोक दिया गया है। इस संबंध में आदेश जिला मुख्यालय आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed