फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   E-rickshaw rider killed, six injured in collision with Bolero

Farrukhabad News: बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवक की मौत, छह घायल

Fri, 16 Jun 2023 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw rider killed, six injured in collision with Bolero
कमालगंज। बरात में जा रही कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चार साथी घायल हो गए। चालक समेत कुछ बराती भी घायल हो गए, उन्हें बराती साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिंगरापुर निवासी अरुण (22) बुधवार की देर रात ई-रिक्शा से कस्बे की ओर आ रहा था। रजीपुर नगला भूड़ क्रासिंग के पास गुरसहायगंज की ओर जा रही बरातियों से भरी बोलेरो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा सवार सिंगरापुर के जितेंद्र राजपूत (39), शिवरतन (28), कुलदीप (35) और एक अन्य युवक घायल हो गया। घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया। करीब एक घंटे बाद जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर बोलेरो सवार चालक और कुछ अन्य लोग भी घायल हो गए। साथी बोलेरो मौके पर ही छोड़कर घायलों को लेकर चले गए।
विज्ञापन

जितेंद्र मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। वह तीन भाइयों में मंझला था। बड़े ओमकार और छोटे बालकराम हैं। पत्नी मीना, मां मालू देवी व बेटी परी, ज्योती व पुत्र आशू का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed