फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   E-rickshaw drivers rob passenger, two arrested

Farrukhabad News: ई-रिक्शा चालकों ने यात्री को लूटा, दो गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2026 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers rob passenger, two arrested
फर्रुखाबाद। जयपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन से बस अड्डा आते समय बदायूं के एक यात्री को ई-रिक्शा सवारों ने लूट लिया। रास्ते की जानकारी न होने का फायदा उठाकर बदमाश उसे सातनपुर मंडी के पास एक सुनसान स्थान पर ले गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल फोन और 1100 रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के सिवरिया देंदू निवासी सर्वजीत (24) शुक्रवार देर रात ट्रेन से फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहां से जयपुर की बस पकड़ने के लिए वह बस अड्डा जाने हेतु ई-रिक्शा पर सवार हुए। रास्ता अनजान होने के कारण ई-रिक्शा पर सवार दो लोगों ने उन्हें सातनपुर मंडी की ओर सुनसान जगह पर ले जाकर हमला किया। बदमाशों ने सर्वजीत से 1100 रुपये और उनका मोबाइल फोन लूट लिया। लूट के बाद लुटेरे ई-रिक्शा लेकर भागे, जिसका सर्वजीत ने पीछा भी किया, मगर उन्हें पकड़ने में सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने राहगीरों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह कादरीगेट थाने पहुंचा और लूट की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस पीड़ित को अपने साथ घटनास्थल पर लेकर गई और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए लकूला के पास से ई-रिक्शा बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने ई-रिक्शा मालिक को चिह्नित किया। रात में ही पीड़ित का लोहिया अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ई-रिक्शा सवारों पर लूट की प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने मऊदरवाजा थाने के हैवतपुर गढ़िया स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी अनिकेत और उसके साथी प्रेम कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटे गए 1100 रुपये और मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed