फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   E-rickshaw agency owner attacked by TSI

टीएसआई से ई-रिक्शा एजेंसी स्वामी ने की मारपीट, गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw agency owner attacked by TSI
शहर के लालगेट पर टीएसआई से विवाद के बाद युवक को कोतवाली भेजते दरोगा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
टीएसआई से ई- रिक्शा एजेंसी स्वामी ने की मारपीट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ई-रिक्शा चालक की सिफारिश में पहुंचे एजेंसी स्वामी ने टीएसआई से मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंचे कादरीगेट और आईटीआई चौकी प्रभारियों ने उसे गाड़ी में बैठा लिया और कोतवाली में बंद कर दिया। टीएसआई ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। टीएसआई समेत तीन सिपाहियों का मेडिकल कराया गया है। विवाद के दौरान लालगेट पर आधा घंटे तक जाम लगा रहा।
लालगेट तिराहे पर टीएसआई देवेश कुमार सोमवार दोपहर 12 बजे चेकिंग कर रहे थे। उसी समय एक ई-रिक्शा चालक सवारियां लेकर शहर की ओर से आया। यातायात सिपाही ने उसे रोक लिया। चालान कटवाने को कहा, तो उसने चालान कट चुकने की बात कही। इस पर टीएसआई ने उसे चालान के बाद भी बाजार में सवारियां लेकर घुसने पर वाहन सीज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस पर चालक ने मऊदरवाजा थाने के सामने ई रिक्शा एजेंसी स्वामी को फोन कर दिया। कुछ ही देर में एजेंसी स्वामी कुछ युवकों के साथ लालगेट पहुंचा। उसने टीएसआई से ई रिक्शा छोड़ने को कहा। उनके न सुनने पर युवक ने टीएसआई से मारपीट कर दी। युवक को काबू करने में कुछ सिपाहियों के भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कादरीगेट चौकी प्रभारी हरिओमप्रकाश त्रिपाठी, आईटीआई चौकी प्रभारी रवेंद्रनाथ कश्यप पहुंच गए। दोनों ने जब उसे पुलिस की कार में बैठने को कहा, तो वह दबंगई दिखाने लगा। इस पर पुलिस ने जबरन उसे बैठा लिया और कोतवाली में बंद कर दिया।
टीएसआई देवेश कुमार, सिपाही अजीत और जय कुमार का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। टीएसआई देवेश कुमार ने बताया कि ई रिक्शा और युवक की बाइक सीज कर दी गई है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दे दी है। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि टीएसआई ने तहरीर दे दी है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

75 वाहनों का किया गया चालान
लालगेट पर सोमवार दोपहर बाद तक चले चेकिंग अभियान में टीएसआई ने टीम के साथ 75 वाहनों का ई-चालान काटा। इनमें मास्क और हेलमेट न लगाने वाले तथा तीन सवारियों को ले जाने वाले भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed