{"_id":"637a620df1386962fa0ff34b","slug":"duskarm-pidita-ko-dhami-di-farrukhabad-news-knp729352022","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने वाले आरोपी की तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने वाले आरोपी की तलाश में दबिश
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिशें दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस एक आरोपी को पकड़कर जेल भेज चुकी है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी सरह के एक गांव निवासी किशोरी केेेे साथ गांव के शिवओम उर्फ शिवम सहित दो लोगों ने डेढ़ वर्ष पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। जमानत पर छूटने के बाद शिवओम व उसके भाई अंकित ने किशोरी से शादी करने का दबाव बनाया। किशोरी के इनकार करने पर उसकी दूसरी जगह शादी न होने देने की धमकी दी थी।
परेशान होकर किशोरी ने चार नवंबर को अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली थी। इसी मामले में दर्ज रिपोर्ट में पुलिस ने आरोपी शिवओम को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरे आरोपी अंकित को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।