Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   During the Shaurya Yatra, there was a scuffle with the police, pushing and shoving and a sit-in on the road.

Farrukhabad News: शौर्य यात्रा में पुलिस से नोकझोंक, धक्का-मुक्की, सड़क पर धरना

Sat, 06 Dec 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
During the Shaurya Yatra, there was a scuffle with the police, pushing and shoving and a sit-in on the road.
गुरुगांव देवी मंदिर से कुछ दूरी पर सड़क पर बैठे बजरंगदल के कार्यकर्ता। जागरूक पाठक - फोटो : जागरूक पाठक
फर्रुखाबाद। बाबरी मस्जिद गिरने की तिथि पर शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की ओर से निकाली जाने वाली शौर्य यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। धक्का-मुक्की के बाद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर तक औपचारिक यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

विहिप जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम, महामंत्री अखिलेश मिश्रा की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता दोपहर में गुरुगांव देवी मंदिर में एकत्रित हुए। उन्होंने रोडवेज बस अड्डा तक शौर्ययात्रा निकलने के लिए हाथों में भगवान ध्वज ले रखे थे। बिना अनुमति के यात्रा निकलने की सूचना पर सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने दो थानों की पुलिस व पीएसी मंदिर गेट पर तैनात कर दी। करीब दो बजे कार्यकर्ता माता के दर्शन करने के बाद भारत माता की जय, जय श्रीराम के जयघोष करते हुए बाहर निकले। वहां तैनात पुलिस बल ने कई बार रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कई बार धक्का-मुक्की हुई। कार्यकर्ता पेट्रोल पंप तक पहुंचने में कामयाब हुए। वहां पुलिस की कड़ी नाकेबंदी के चलते अपने को आगे बढ़ने से नाकाम कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मऊदरवाजा थानाध्यक्ष पर बैनर फाड़ने का आरोप लगाया। कहा कि यह यात्रा निरंतर निकलती आ रही हो। पुलिस ने बिना अनुमति आगे न बढ़ने देने की बात कहीं। काफी हिलाहवाली के बाद पदाधिकारियों को गायत्री शक्तिपीठ तक चलने की अनुमति दी गईं। उसके बाद अधिकारियों ने देखरेख करके गायत्री मंदिर पर कार्यक्रम समाप्त करवा दिया। शौर्य यात्रा की औपचारिकता होने पर प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज। भगवा भारत रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने सब्जी मंडी जवाहरगंज में शौर्य दिवस पर भगवान श्रीराम की तस्वीर का माल्यार्पण कर आरती की और मिष्ठान वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने बंगाल के विधायक द्वारा मस्जिद निर्माण के मामले पर विरोध जताया। विरोध स्वरूप उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से तस्वीर जलाकर नाराजगी दिखाई। कार्यक्रम में महामंत्री गोविंद अवस्थी, डॉ. दीपक द्विवेदी, अनूप चौबे और राजेश मिश्रा उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed