{"_id":"64822a443658942f8a07da17","slug":"during-the-investigation-the-village-head-was-assaulted-the-records-were-torn-farrukhabad-news-c-12-1-276702-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जांच के दौरान ग्राम प्रधान से मारपीट, अभिलेख फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जांच के दौरान ग्राम प्रधान से मारपीट, अभिलेख फाड़े
Fri, 09 Jun 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
कमालगंज। पंचायत घर में जांच करने गए एडीओ पंचायत व एपीओ के सामने दबंगों ने गाली-गलौज कर प्रधान के साथ मारपीट कर दी। प्रधान ने थाने पहुंचकर जेब से दो हजार रुपये निकालने व सरकारी कुर्सियां तोड़कर अभिलेख फाड़ने का आरोप लगाया।
थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी ग्राम प्रधान भुवन चंद्र बरतरिया ने देर शाम थाने पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कहा कि गांव के तीन लोगों ने चुनावी रंजिश को लेकर उससे रंजिश मानते हैं। इसी को लेकर तीनों ने उसकी शिकायत कर दी। जिस पर गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एडीओ पंचायत सुभाष कठेरिया व एपीओ गौरव सिंह जांच करने के लिए गांव के पंचायत घर पहुंचे।
जांच के दौरान तीनों लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बीच बचाव कर उसे बचाया। इस दौरान उनकी शर्ट की जेब से दो हजार रुपये निकाल लिए। सरकारी कुर्सियां तोड़कर अभिलेख फाड़ दिए। इसके बाद सभी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थानाध्यक्ष राजेश राय ने प्रधान को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।