फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dumper hits bike, son dies, father injured

Farrukhabad News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, पुत्र की मौत, पिता घायल

Mon, 20 Apr 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dumper hits bike, son dies, father injured
फोटो-17 घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक को देखते पुलिसकर्मी। संवाद
मोहम्मदाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर तेरा गांव के मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने गैस सिलिंडर लेने गए पिता-पुत्र की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव बराकेशव निवासी नरेंद्र कुमार (40) रविवार सुबह अपने पुत्र गगन (14) के साथ सकवाई स्थित भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने गए थे। गैस उपलब्ध न होने पर दोनों दोपहर करीब 12 बजे बाइक से वापस जा रहे थे। तभी इटावा-बरेली हाईवे पर तेरा गांव के मोड़ के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के चलते गगन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर समेत मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. सनी मिश्रा ने उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गगन दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई मिथुन (18) मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है, जबकि बहन हिमांशी (6) है। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां संजू देवी गहरे सदमे में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपराध निरीक्षक मुन्ना लाल यादव ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed