फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Due to lack of LT in health fair, patients are not examined

Farrukhabad News: आरोग्य मेले में एलटी न होने से मरीजों की जांच नहीं

Mon, 15 Apr 2024 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of LT in health fair, patients are not examined
फर्रुखाबाद। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगने वाले आरोग्य मेलों में एलटी न होने से मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। इससे संचारी रोग नियंत्रण अभियान की पोल खुद ही खुल रही है। जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद कोई सुधार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


जनपद में शहर के छह व ग्रामीण क्षेत्र के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला लगा। नगरीय पीएचसी नवदिया में डॉ. सचिन कटियार ने करीब 50 मरीज देखे। बुखार के सर्वाधिक मरीज आने के बावजूद एलटी न होने से किसी की मलेरिया, डेंगू आदि जांच नहीं हो सकी। यही हाल पीएचसी आईटीआई का रहा। यहां भी एलटी की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन

बढ़पुर ब्लाॅक का एकमात्र पीएचसी रमन्ना गुलजार बाग फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है। आरोग्य मेले में डॉ.ऋषिनाथ गुप्ता व फार्मासिस्ट अरविंद यादव ने 46 मरीज देखे। एलटी न होने से किसी मरीज की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मासिस्ट के भरोसे आरोग्य मेला
शमसाबाद। क्षेत्र के पीएचसी चिलसरा में फार्मासिस्ट नरेंद्र कुमार व एएनएम आरती के भरोसे आरोग्य मेला चला। यहां फार्मासिस्ट ने ही 26 मरीज देखकर दवा दी। किसी की जांच नहीं हो सकी। डॉक्टर भी तैनात नहीं है। पीएचसी रोशनाबाद में डॉ. स्मिता त्रिपाठी ने 32 मरीज देखे। एसीएमओ डॉ.दलवीर सिंह ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों में 1305 मरीजों को उपचार दिया गया। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि अव्यवस्थाओं के संबंध में वह सीएचसी प्रभारियों से जवाब मांगेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed