फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DUDA employees took facility fee in the name of providing loan

Farrukhabad News: ऋण दिलाने के नाम पर डूडा कर्मियों ने लिया सुविधाशुल्क

Sun, 28 Apr 2024 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
DUDA employees took facility fee in the name of providing loan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार उन्हें समूह से जोड़कर सस्ते ब्याज दर पर ऋण मुहैया कराकर रोजगार देने के लिए प्रयासरत है। मगर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी इस पर बट्टा लगा रहे हैं। ऐसा ही मामला शहर के मोहल्ला खटकपुरा में सामने आया है। यहां करीब पांच माह पहले जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) के कर्मचारियों ने समूह बनाने वाली महिलाओं से ऋण दिलाने के नाम पर सुविधाशुल्क ले लिया। हालांकि विभाग मामला दबाने में लगा है।

डूडा कार्यालय से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत महिलाओं के समूह बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का काम किया जाता है। रोजगार को बढ़ाने के लिए समूह को सस्ते दर व आसान किस्तों पर ऋण भी मुहैया कराया जाता है। सूत्रों ने बताया कि करीब पांच माह पहले मोहल्ला खटकपुरा में करीब आठ-दस समूह बनाए गए। समूह बनाने के बाद डूडा कर्मचारियों ने ऋण दिलाने के नाम पर इन लोगों से सुविधा शुल्क ले लिया, लेकिन ऋण नहीं दिलाया। इस पर समूह की कुछ महिलाओं ने इसकी शिकायत डूडा कार्यालय में जाकर की तो अधिकारी चेत गए। हालांकि उन्होंने मामले को दबा दिया। नाम न छापने की शर्त पर खटकपुरा मोहल्ले में समूह से जुड़ी एक महिला ने बताया कि पांच लाख रुपये ऋण दिलाने के एवज में डूडा से आई महिला कर्मचारी ने 20 हजार रुपये ले लिए। वह ऋण दिलाने का आश्वासन दे रही हैं।
विज्ञापन




‘मैंने तीन माह पहले ही चार्ज लिया है। मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। आज मैं छुट्टी पर हूं। लौटकर आने पर इस मामले को गंभीरता से दिखवाऊंगी।’
- मेेघा गुप्ता, शहर मिशन प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed