{"_id":"636bed2f5ba93a78fa6d85d8","slug":"dso-raided-on-information-of-black-marketing-of-rice-farrukhabad-news-knp727467286","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल की कालाबाजारी की सूचना पर डीएसओ ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावल की कालाबाजारी की सूचना पर डीएसओ ने मारा छापा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चावल की कालाबाजारी की सूचना पर बुधवार को डीएसओ ने छापा मारा। जांच का विरोध होने पर उन्होंने मंडी निरीक्षक व पुलिस को भी बुला लिया।
मौके पर 13 क्विंटल चावल मिला। मंडी का लाइसेंस दिखाने पर फिलहाल मामला रफादफा कर दिया गया।
मऊदरवाजा थाने से करीब 100 मीटर दूर मुख्य मार्ग स्थित किसान मिनी राइस मिल पर कोटे के चावल की खरीद-फरोख्त किये जाने की सूचना मिली।
इस पर डीएसओ सुरेंद्र यादव, पूर्ति निरीक्षक इंद्रजीत, शरद दुबे आदि के साथ मौके पर पहुंचे। वहां प्रतिष्ठान मालिक व उसके परिजनों ने जांच करने का विरोध किया। कहा कि उनका मंडी से लाइसेंस है।
मंडी के अधिकारी आने के बाद भी वह जांच करने देंगे। इस पर डीएसओ ने महौल देख मंडी निरीक्षक शिवम सक्सेना व पुलिस फोर्स बुला लिया। इस बीच व्यापारी नेता भी पहुंच गए।
इसके बाद गहनता से जांच की गई। कॉन अहमद के नाम पर मंडी का लाइसेंस दिखाया गया। मौके पर 13 क्विंटल चावल के अलावा धान, मक्का आदि मिली।
डीएसओ ने बताया कि सूचना के आधार पर जांच की गई थी। उसके पास मंडी का लाइसेंस है। इससे वह आढ़ती की तरह अनाज की खरीद फरोख्त अधिकृत रूप से करता है। संदेह के घेरे में आये 13 क्विंटल चावल भी कागज दिखाने पर छोड़ दिया गया।