फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Drying corn on the roads increases the risk of travel accidents.

Farrukhabad News: सड़कों पर मक्के सुखाने से सफर में हादसों का खतरा

Wed, 10 Jun 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Drying corn on the roads increases the risk of travel accidents.
फोटो-20 गांव बहिदपुर के पास इटावा-बरेली हाईवे पर फैली मक्का। संवाद - फोटो : 1
फर्रुखाबाद। गर्मी वाली मक्का खेतों में काटी जा रही है। खंदाई के बाद दो से तीन दिन धूप में मक्का सुखाई जाती है। बहुत से किसान खेत या अन्य सुरक्षित स्थान के बजाय आसपास की सड़क पर ही मक्के सुखा रहे हैं। इस दौरान वाहन सवार जान हथेली पर लेकर निकलते हैं। बाइक का पहिया फिसलने पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कन्नौज में रविवार को एक बच्चे की सड़क पर मक्का फैले होने से दुर्घटना में जान तक चली गई।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के प्रमुख मार्गों में ताजपुर रोड, नीमकरोरी-संकिसा, पसनिंगपुर आदि की सड़कों पर सुबह होते ही मक्का फैला दी जाती है। आवागमन के लिए बमुश्किल आधी सड़क ही बचती है। जब विपरीत दिशा से वाहन आते हैं तो खतरा बढ़ जाता है। दानों पर चढ़कर पहिये फिसले तो दुर्घटना बचनी मुश्किल हो जाती है। वहीं, शमशाबाद के ढाईघाट रोड व चिलसरा रोड पर भी मक्का फैला कर सुखाई जाती है। कमालगंज-रजीपुर-उधरनपुर मार्ग में कोटिया चौराहा से दरौरा पुल तक जाने वाली सड़क पर ग्रामीणों ने मक्का फैला रखी है।
विज्ञापन

कोटिया चौराहे से दरौरा पुल 5 किलोमीटर है। वहां से 5 किलोमीटर आगे करमुल्लापुर में जीटी रोड मिलता है। यह सड़क 20 फीट चौड़ी है। सड़क पर पूरे दिन काफी आवागमन रहता है। चौराहे से आगे सिंगुरापुर से काफी दूर तक आधी सड़क पर मक्का फैली है। सदरियापुर, दरौरा के साथ ही कुछ अन्य गांव के लोग भी सड़क पर सूखने के लिए पूरे इत्मीनान से मक्का फैलाते हैं। कोई किसान 100 मीटर तो उसके आगे दूसरा किसान 150 मीटर लंबाई तक में सड़क घेर लेता है। सुबह मक्का फैलाकर लोग इधर-उधर हो जाते हैं। शाम को जल्दी समेट कर चलते बनते हैं। कंझाना के किसान नरेश का कहना है कि सड़क पर नीचे से भी गर्म तेज आंच लगने से मक्का जल्दी ही सूख जाती है। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के माध्यम से किसानों को जागरूक कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे दुर्घटनाएं रोकी जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed