{"_id":"5ff4a1468ebc3e344c5bb9de","slug":"dry-run-in-hospitals-for-corona-vaccination-farrukhabad-news-knp604176730","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीनेशन के लिए अस्पतालों में हुआ ड्राई रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए अस्पतालों में हुआ ड्राई रन
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में कोरोना वैक्सीन का होता ड्राईरन।
- फोटो : FARRUKHABAD
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए अस्पतालों में ड्राई रन
फर्रुखाबाद। जनपद में मंगलवार को कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) किया गया। इससे वैक्सीन आने पर टीकाकरण में कोई गलती न हो इसलिए लोहिया अस्पताल सहित जिले के 6 अस्पतालों में ड्राई रन किया गया।
कोरोना वैक्सीनेशन से पहले स्वास्थ्य विभाग में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीकाकरण अभियान सफल बनाने के लिए ड्राई रन किया गया। इसमें 10 टीमें बनाकर 60 स्वास्थ्य कर्मी लगाए गए हैं। शहर में डॉ.राममनोहर लोहिया महिला और पुरुष अस्पताल, लिंजीगंज सिविल अस्पताल, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में सीएचसी बरौन, नवाबगंज व मोहम्मदाबाद में ड्राई रन किया गया। इसमें टीका लगाने का अभ्यास किया गया।
सीएमओ डॉ.वंदना सिंह ने लोहिया अस्पताल में निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देेेखीं। उन्होंने कहा कि ड्राई रन (मॉक ड्रिल) इसलिए कराया गया है, जिससे वैक्सीन आने पर टीकाकरण में कोई गलती न हो। कोल्ड चेन से लेकर स्टोरेज व वैक्सीन के मूवमेंट तक की जानकारी रखी जाएगी। मोहम्मदाबाद सीएचसी के वार्ड नंबर दो में ड्राई रन किया गया। इसके लिए डबल टेबल लगाई गईं।
विज्ञापन
टेबल एक पर एएनएम सुषमा वर्मा व दो पर अंजली राजपूत ने टीका लगाने का अभ्यास किया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ.राजीव शाक्य व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सौरभ कटियार, डॉ.गौरव यादव मौजूद रहे। 12 स्वास्थ्य कर्मियों पर टीकाकरण का ड्राई रन किया गया। इस दौरान अन्य मरीजों को बाहर निकाल दिया गया।
नवाबगंज सीएचसी पर एसीएमओ डॉ.दलवीर सिंह, बरौन सीएचसी व सिविल अस्पताल लिंजीगंज का जिला सर्विलांस अधिकारी शिवानी भंडारी ने निरीक्षण किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.प्रभात वर्मा ने बताया कि ड्राई रन में 12 टीमों में 60 कर्मचारी लगाए गए थे। प्रत्येक टीम को 25-25 लोगों का टीकाकरण करने के पूर्वाभ्यास करने का लक्ष्य था। उन्होंने बताया कि मिलेट्री अस्पताल में ड्राई रन नहीं हो सका।
लोहिया अस्पताल में एक कर्मचारी बिना मास्क के दिखा
ड्राई रन के दौरान सभी कर्मचारी मास्क लगाए थे जबकि एक बिना मास्क के ही ड्राई रन में शामिल था।