फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Drug representative dies in collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से दवा प्रतिनिधि की मौत

Sun, 31 Oct 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Drug representative dies in collision with unknown vehicle
फर्रुखाबाद। घर से टहलने के लिए निकले दवा प्रतिनिधि को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे घायल युवक को पुलिस ने लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद थाने के गांव गढ़ी बनकटी निवासी रिटायर कैप्टन रघुराज सिंह परिहार का पुत्र सुशील परिहार (40) दवा प्रतिनिधि था। वह अपने परिवार के साथ मऊदरवाजा थाने के गांव कुइया बूट में रहता था। शनिवार देर रात घर से टहलने के लिए निकला। उसी समय जसमई के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पहुंचे सिपाही विनोद कुमार उसका लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ ही देर में नेकपुर निवासी चाचा विनय कुमार भी अस्पताल पहुंच गए। डा. अरिदमन सिंह ने इलाज शुरू किया। कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। पत्नी मोनिका, मां शकुंतला और बेटी आन्या तथा पुत्र गौरांश का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश में है।

बस स्टैंड पर बेहोश मिला युवक
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस स्टैंड पर रविवार सुबह साढ़े पांच बजे कुछ यात्रियों ने एक युवक को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। इसकी सूचना पीआरडी जवानों को दी। इस पर पीआरडी जवान अजीत सिंह ने एंबुलेंस से 38 वर्षीय युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। वह जहरखुरानी गिरोह का शिकार बताया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed