फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Drinking water supply stopped in 9000 houses of eight localities due to pipeline burst

Farrukhabad News: पाइपलाइन फटने से आठ मोहल्लों के 9000 घरों में पेयजल आपूर्ति ठप

Sat, 07 Sep 2024 04:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stopped in 9000 houses of eight localities due to pipeline burst
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग की पुलिया निर्माण के वक्त जेसीबी चालक की लापरवाही से पाइपलाइन फट गई। इससे आठ मोहल्लों के करीब 9000 घरों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। भोर में पानी की आपूर्ति शुरू होने पर मोटी धार निकलने पर जानकारी हुई। देर शाम तक मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर के मसेनी चौराहे पर पुलिया निर्माण चल रहा है। बृहस्पतिवार रात किसी वक्त खोदाई के वक्त जेसीबी से नगर पालिका की पेयजलापूर्ति वाली 300 एमएम की मोटी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब रोज की तरह पानी की आपूर्ति शुरू की गई। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से पानी की मोटी धार बहने लगी।
विज्ञापन

आसपास सड़क पर पानी बहने लगा। सूचना मिलते ही लकूला पानी की टंकी से पेयजलापूर्ति बंद कराई गई। हाईवे निर्माण में लगी जेसीबी चालक की लापरवाही से शहर के मोहल्ला लकूला गिहार बस्ती, मसेनी, राजन नगला, बधौआ, कांशीराम कालोनी, नेकपुर चौरासी आंशिक, भोलेपुर आंशिक, एसआर कोल्ड रोड, नेकपुर कला आदि के करीब 9000 घरों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया है। इससे लोगों को जलसंकट से जूूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जोन प्रभारी नीरज वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के बाद इसकी लिखित जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दी। जोन प्रभारी ने बताया कि निर्माण के वक्त हाईवे के जिम्मेदारों को हम लोगों को साथ लेना चाहिए था। बिना सूचना खोदाई करने से पाइपलाइन फट गई। इसकी मरम्मत के लिए संबंधित को कह दिया है। यदि हाईवे के जिम्मेदार देरी करेंगे, तो पालिका अपने स्तर से मरम्मत कराने के बाद खर्च का भुगतान का नोटिस भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed