फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Drgahi museum open was Ziarat

दरगाही म्यूजियम खुला, हुई जियारत

Wed, 21 Dec 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Wed, 21 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Drgahi museum open was Ziarat
दरगाह के म्यूजियम में रखी वस्तुओं का दीदार कराते सज्जादा नशीन शाह फसीह मुजीबी। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
दरगाह हुसैनिया मुजीबिया में 147वें उर्स का बुधवार को आगाज हुआ। इस दौरान दरगाही म्यूजियम भी खोला गया। इसमें इस्लामी महापुरुषों की संजोयी गईं वस्तुओं की जियारत कराई गई।


मोहल्ला सूफी खां की दरगाह हुसैनिया मुजीबिया में उर्स शुरू होते ही अकीदत बिखर गई। उर्स के आगाज पर सज्जादा नशीन शाह फसीह मुजीबी ने रिवायती तौर से दरगाही म्यूजियम खोला। इसमें करीबन 1400 साल पुरानी वस्तुओं की जियारत कराई गई।
विज्ञापन


इसमें बड़े सलीके से पैगंबरे इस्लाम और उनके साथियों के कपड़े व पत्र आदि सहेजे गए हैं। मेराज खां और हाजी इस्लाम अली ने बताया कि ऐतिहासिक वस्तुओं की जियारत का लोगों को साल भर इंतजार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुन्ना कव्वाल ने सूफियाना कलाम पेश किया। इस अवसर पर हस्सान मुजीबी, वारिस अली खां, सरदार मीर खां, असलम नवाब, आफताब अली, वाहिद अली, मुन्ने खां, मुतीबुल हुसैन, बिलाल शफीकी, आफताब कादरी, सरताज मुजीबी और बिलाल मुजीबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed