फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Drainage water flooding the fields has submerged crops worth millions.

Farrukhabad News: नाले का पानी खेतों में भरने से लाखों की फसल जलमग्न

Tue, 30 Dec 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 30 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Drainage water flooding the fields has submerged crops worth millions.
फोटो-12 कमालगंज ब्लाक कार्यालय में वरिष्ठ सहायक को ज्ञापन सौंपते किसान। स्रोत:जागरूक पाठक
कमालगंज। देवरान गढ़िया के किसानों ने सोमवार को ब्लाक कार्यालय पहुंचकर नाले का पानी खेतों में भरने से हो रहे नुकसान के विरोध में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि खेतों में पानी भरने से लाखों रुपये की आलू, गेहूं व सरसों की फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

ब्लाक कार्यालय पहुंचे किसान संदीप ठाकुर ने कहा कि देवरान गढ़िया ग्राम पंचायत के पास से नगर पंचायत का कच्चा नाला निकला है। नाले का गंदा पानी खेतों में भरता है। धीरेंद्र सिंह व संदीप सिंह ने कहा कि नाले का पानी खेतों में भर जाता है। इससे फसलें जलमग्न हो जाती हैं। रामविलास व भानुप्रताप ने आरोप लगाया कि गेहूं, सरसों, आलू और सब्जियों की फसलों को पानी भरने से नुकसान हो रहा। वर्तमान में लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो गई। धर्मवीर व रामरतन ने कहा कि अन्य फसलों को मिलाकर अब तक किसानों को करोड़ों रुपये की फसल का नुकसान हो चुका।
विज्ञापन


एक बीघा जमीन में बनवाया जाए सोख्ता
- संदीप सिंह ने कहा कि देवरान गढ़िया की ग्राम सभा की एक बीघा जमीन में सोख्ता बनवाकर समस्या दूर की जा सकती है। कई बार ब्लाक कार्यालय व नगर पंचायत कार्यालय में समस्या उठाई जा चुकी है। यदि शीघ्र ही समस्या दूर न की गई तो आंदोलन किया जाएगा। रामेंद्र सिंह, तेजराम, अवनीश, धीरेंद्र सिंह, रतीराम सहित 28 किसानों से हस्ताक्षरित ज्ञापन ब्लाक कार्यालय को सौंपा गया। ब्लाक कार्यालय के बाद कुछ किसानों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर मामले को उठाया। देवरान गढ़िया की प्रधान रूबी देवी ने बताया कि कन्हैया नगला मजरा होते हुए नाले का पानी आता है, समस्या दूर किया जाना जरूरी है। खंड विकास अधिकारी अनिल चंद्रा ने बताया कि कार्यालय को ज्ञापन प्राप्त हो गया है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed