फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Drain overflowing with rain, water filled in houses

फतेहगढ़ में बारिश से उफनाया नाला, घरों में भरा पानी

Sun, 08 Aug 2021 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Drain overflowing with rain, water filled in houses
बारिश होने से नाला उफनाने से घरों में भरे पानी को निकालते मोहल्लेवासी। - फोटो : FARRUKHABAD
बारिश से उफनाया नाला, घरों में भरा पानी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ में दोपहर बाद हुई आधा घंटे की मूसलाधार बारिश से नाले उफना गए। गलियां लबालब हो गईं। लोग घरों में कैद रहे। वाहनों का आवागमन भी बंद हो गया। बाद में नाले-नालियों का कीचड़ लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया।
शहर में कई दिन से तेज बारिश नहीं हुई थी। दिन में बादलों के बीच निकली धूप से लोग परेशान रहते थे। रविवार दोपहर करीब एक बजे घिरे काले बादल करीब आधा घंटे तक फतेहगढ़ में मूसलाधार बरसे। इससे भूसा मंडी, हाथीखाना के मध्य निकला नाला उफना गया।
विज्ञापन

बहाव इतना तेज था कि आसपास की गलियों में भी तेज धार से पानी चल रहा था। गंदा पानी नाले के किनारे रहने वाले लोगों के घरों में भर गया। इससे लोग घरों में ही कैद हो गए। बारिश थमने के बाद घरों से गंदा पानी लोगों ने निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण करीब एक घंटे बाद जलभराव कम होने पर आवागमन सुचारु हो सका। इस दौरान नाले-नालियों का कीचड़ गलियों में भर गया। लिहाजा महिलाओं और बच्चों को निकलने में काफी दिक्कत हुई।
लालगेट तक रिमझिम बारिश
मूसलाधार बारिश फतेहगढ़ तक सीमित रही। लालगेट तक रिमझिम बूंदाबांदी ही हुई जबकि आगे की सड़कें भी गीली नहीं हो सकीं। इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।

पुराने पुलिस कार्यालय में भरा पानी
फर्रुखाबाद। रविवार दोपहर हुई बारिश से पुराने पुलिस आफिस के परिसर में पानी भर गया। जलभराव होने से सीओ अमृतपुर और मोहम्मदाबाद पेशी कार्यालय के सिपाहियों को आने-जाने में दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed