फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dr. Anita blew the bugle of revolt

सपा में डा. अनीता ने फूंका बगावत का बिगुल

Tue, 02 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Tue, 02 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dr. Anita blew the bugle of revolt

फर्रुखाबाद। नवाबगंज ब्लाक प्रमुख के चुनाव में डा. अनीता यादव ने चार पर्चे खरीदकर सपा में बगावत का बगुल फूंक दिया है। पार्टी से टिकट न मिलने पर भी इन्होंने नामांकन के लए ब्लाक कार्यालय पहुंचकर अपने नाम से चार पर्चे खरीदे हैं। इसको लेकर सपा में आपस में ही घमासान के संकेत मलने लगे हैं। कमोवेेश यही हाल मोहम्मदाबाद विकास खंड में है।

विज्ञापन


विकास खंड नवाबगंज से ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी के लिए डा. जितेंद्र यादव की पत्नी डा. अनीता यादव ने पार्टी सिंबल से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया था। इसी ब्लाक से सपा के पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव की पुत्रवधू ऊषा यादव ने भी आवेदन किया था। पार्टी हाईकमान ने ऊषा यादव को पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए सूची जारी कर दी।
विज्ञापन


डा. अनीता यादव ने मंगलवार को नवाबगंज ब्लाक पहुंचकर नामांकन पत्र चार सेट में खरीद लिए। इसको लेकर पार्टी में राजनीति गरमा गई है। इस संबंध में डा. अनीता यादव के पति डा. जितेंद्र यादव ने बताया कि वह समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। पार्टी हाईकमान का आदेश सिर माथे है। वह खुद चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्हें चुनाव जनता लड़ा रही है। 76 बीडीसी सदस्यों का उनकी पत्नी को समर्थन है। उन लोगों के स्नेह और प्यार को वह ठुकरा नहीं सकते। इस कारण मजबूरी में चुनाव मैदान में अपनी पत्नी को उतार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद विकास खंड से प्रमुख पद के लिए अमित दुबे उर्फ बब्बन दुबे, भोला यादव, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की पुत्री मोनिका यादव ने समाजवादी पार्टी से टिकट मांगा था। सपा हाईकमान ने इस ब्लाक से मोनिका यादव को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। अमित दुबे और उनकी पत्नी कुमकुम दुबे ने ब्लाक पहुंचकर चार-चार सेट में पर्चे खरीदे। अमित दुबे के भाई डा. अनुपम दुबे का कहना है कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है। बीडीसी के एक बहुत बड़े समूह का समर्थन हमारे साथ है।

सुबोध, अमित, मोनिका, गुड्डी ने खरीदे पर्चे
फर्रुखाबाद। ब्लाक प्रमुख चुनाव केे लिए मंगलवार को विकास खंड कार्यालयों से पहले दिन नौ पर्चों की बिक्री हुई। बढ़पुर विकास खंड से पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के  बेटे पंचशील की पत्नी उर्मिला व अंतरिक्ष की पत्नी रोहिणी ने नामांकन पत्र खरीदे। राजेपुर ब्लाक से अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव के बेेटे डा. सुबोध यादव और कायमगंज ब्लाक से सपा नेता कल्लू यादव की पत्नी गुडड्ी यादव ने नामांकन पत्र खरीदे। 


मोहम्मदाबाद विकास खंड में  डा. अनुपम दुबे के भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन तथा उनकी अनुज बहू कुमकुम दुबे ने चार-चार सेट में नामांकन पत्र खरीदे। वहीं, विधायक नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री मोनिका यादव ने नामांकन पत्रों के दो सेट खरीदे। ब्लाक शमसाबाद कार्यालय में रानी देवी ने नामांकन पत्र के दो सेट खरीदे। कमालगंज विकास खंड में पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा। नवाबगंज विकास खंड में सपा नेता डा. जितेंद्र सिंह यादव की पत्नी डा. अनीता यादव ने नामांकनपत्र के चार सेट खरीदे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed