फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dowry harassment case against four people including husband

Farrukhabad News: पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Thu, 25 Jan 2024 02:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 25 Jan 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case against four people including husband
फर्रुखाबाद। सात माह पहले हुई शादी के बाद दहेज की खातिर विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में पति, सास-ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने एसपी के आदेश के बाद यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला हाता करम खां निवासी सृष्टि शर्मा ने कन्नौज कोतवाली के गांव विशुनपुर निवासी पति अनिल शर्मा, सास राधा देवी, ससुर रामसनेही और देवर पर मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि 10 मई 2023 को अनिल शर्मा के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन

पिता ने शादी में 12 लाख रुपये खर्च किए। इससे पति और ससुराली संतुष्ट नहीं थे। वह दूसरी विदा में ही कार की मांग करके प्रताड़ित करने लगे। 30 जुलाई को पीट दिया। पिता, भाई व बहन पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। ससुरालियों ने जेवर लेकर पहने कपड़ों में घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते में 28 नवंबर को विदा कराने की बात हुई, मगर उसी दिन ससुर ने फोन करके अनिल की कार का एक्सीडेंट होने की सूचना दे दी। वह अपनी मां के साथ मौके पर पहुंची तो सूचना झूठी थी। वहां भी सृष्टि के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed