फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Door Breaking cash, jewelry stolen

दरवाजा तोड़ नगदी, जेवर चोरी

Sat, 10 Oct 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 10 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Door Breaking cash, jewelry stolen

कंपिल। थानांतर्गत गांव कटिया में परिजन सोते रहे और चोर घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये का माल लेकर फरार हो गए। इसकी जानकारी सुबह नींद खुलने पर परिवार के लोगों को हुई। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है।

विज्ञापन


गांव कटिया निवासी अंजुम खां शुक्रवार को कानपुर गए थे। घर पर भाभी रेशमा, पिता कयूम खां व अन्य लोग थे। रात में पिता घर के बाहर चबूतरे पर लेटे थे। बाकी लोग घर के अंदर सो रहे थे। रात के समय घर के पीछे लगे दरवाजे को तोड़कर चोर घर में घुस आए और अलमारी का लॉक तोड़कर 13000 रुपये और 2.50 लाख के जेवर चुराकर चंपत हो गए। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को शनिवार की सुबह हुई। वापस लौटे अंजुम ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


अंजुम खां ने बताया कि चोर 2.50 लाख रुपये के जेवर और 13 हजार रुपये चुरा ले गए हैं। चोरी गए जेवरों में फूफी मुन्नी देवी और सास नजमा बेगम के जेवर थे। सास अपने मकान का निर्माण करा रही हैं। इस कारण उन्होंने करीब 1.50 लाख रुपये के जेवर रखने को दिए थे। फूफी मुन्नी देवी का घर कच्चा बना हुआ था। उनके भी जेवर घर में रखे थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed