{"_id":"66f99f35263a1d0bbf046ca4","slug":"doctors-not-selected-even-after-17-days-answer-sought-from-cmo-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-116068-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डॉक्टरों का 17 दिनों के बाद भी नहीं हुआ चयन, सीएमओ से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डॉक्टरों का 17 दिनों के बाद भी नहीं हुआ चयन, सीएमओ से मांगा जवाब
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर के 18 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार के 17 दिन बाद भी संविदा डॉक्टरों का चयन नहीं किया जा सका। अंदर ही अंदर खेल चल रहा है। सीडीओ ने विलंब होने के संबंध में सीएमओ से कारण सहित जवाब मांगा है।
स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम से संविदा पर 18 डॉक्टरों की भर्ती होनी है। जिलाधिकारी ने सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार, एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम, सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज कुमार यादव व डीपीएम कंचन बाला की छह सदस्यीय कमेटी गठित की थी।
13 सितंबर को विकास भवन सभागार में 51 डॉक्टरों ने साक्षात्कार दिया था। कमेटी ने 24 घंटे के अंदर चयनित डॉक्टरों की सूची मांगी थी। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नौ पदों के सापेक्ष आठ डॉक्टर ही साक्षात्कार में शामिल हुए। सामान्य वर्ग के छह पदों पर 29 व पिछड़ा वर्ग के तीन पदों पर 14 डॉक्टरों ने साक्षात्कार दिया। पता चला है कि डॉक्टरों के चयन में खेल की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गई है। इससे डॉक्टरों का चयन निरस्त भी हो सकता है।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि साक्षात्कार के बाद 24 घंटे के अंदर सूची फाइनल होनी थी। अब तक पत्रावली उनके पास न आने से पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। विलंब होने के संबंध में उन्होंने सीएमओ को पत्र जारी कर कारण सहित जवाब मांगा है।