{"_id":"6579fc2503d2dc70420eae34","slug":"doctors-not-found-in-two-phcs-of-the-city-employees-also-missing-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-6170-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शहर की दो पीएचसी पर नहीं मिले डॉक्टर, कर्मचारी भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शहर की दो पीएचसी पर नहीं मिले डॉक्टर, कर्मचारी भी गायब
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बुधवार को शहर की दो पीएचसी का निरीक्षण किया। दोनों पीएचसी से डॉक्टर गायब थे। तीन कर्मचारी भी गैरहाजिर मिले। सीएमओ ने सभी का वेतन रोकने के साथ डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार दोपहर करीब 12 बजे पीएचसी साहबगंज पहुंचे। उस दौरान डॉ.अंजुला गोस्वामी अस्पताल में मौजूद नहीं थी। बताया गया कि नियमित ओपीडी में मरीज भी नहीं देखे जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित रजिस्टर देखा तो स्टाफ नर्स सुमन मिश्रा, एएनएम सोनी यादव व ममता के भी हस्ताक्षर नहीं थे। वह मौके पर नहीं मिलीं। इसके बाद वह पीएचसी नौलक्खा पहुंचे। वहां डॉ.नूरुल हुदा गायब थे। सीएमओ ने डॉक्टर को फोन किया तो उन्होंने पीएचसी में मरीज देखने की बात कही। डॉक्टर के झूठ बोलने पर सीएमओ ने जमकर फटकार लगाई। पूछताछ में पता चला कि डॉक्टर अक्सर गायब रहते हैं। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि दोनों डॉक्टर व अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। दोनों डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वह निदेशक को पत्र लिखेंगे। दोनों डॉक्टर नियमित ओपीडी सेवाएं नहीं दे रहे हैं।