{"_id":"6641131d6d8d103c3902b214","slug":"doctors-and-employees-found-missing-in-chc-baraun-and-nawabganj-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-111323-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सीएचसी बरौन व नवाबगंज में गायब मिले डॉक्टर व कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सीएचसी बरौन व नवाबगंज में गायब मिले डॉक्टर व कर्मचारी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएमओ ने रविवार को सीएचसी बरौन व नवाबगंज में आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक व छह डॉक्टरों के अलावा 34 स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर मिले। सभी से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ कार्रवाई की तैयारी है।
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने लोकसभा चुनाव के चलते लोहिया अस्पताल, सिविल अस्पताल लिंजीगंज, सभी सीएचसी व पीएचसी के डॉक्टर व कर्मचारियों की 13 मई तक छुट्टी पर रोक लगा दी है। उन्होंने आदेश जारी कर जिले से बाहर जाने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। इस आदेश को धता बताकर जिला मलेरिया अधिकारी लखनऊ में ही डटे हैं।
सीएमओ ने सीएचसी नवाबगंज का निरीक्षण किया। वहां अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा, डॉ.श्याम किशोर, डॉ.शैलेश बाला, डॉ.नीलम बघेल, डॉ.वंदना मिश्रा, डॉ.जसवीर सिंह, डॉ.गौरव गैरहाजिर मिले। इसके अलावा स्टाफ नर्स, एएनएम सहित 20 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित होने से सीएचसी में अवकाश जैसा नजारा था। इसके बाद सीएमओ सीएचसी बरौन पहुंचे। वहां उपस्थिति रजिस्टर देखा। यहां भी डॉक्टरों सहित 14 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि नवाबगंज अधीक्षक से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह पत्नी की चुनाव ड्यूटी करवाने के लिए जिले से बाहर गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी नौशाद अली भी बिना बताए लखनऊ में हैं। जबकि उन्होंने पहले ही जिला से बाहर न जाने का आदेश जारी कर दिया था। अनुपस्थित सभी डॉक्टर व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।