फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Doctor came late, disabled people sat waiting for hours

Farrukhabad News: डॉक्टर देर से आए, इंतजार में घंटों बैठे रहे दिव्यांग

Tue, 03 Sep 2024 03:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Doctor came late, disabled people sat waiting for hours
फर्रुखाबाद। सीएमओ कार्यालय में सोमवार को लगे दिव्यांग बोर्ड में डॉक्टरों के देरी से पहुंचने से दिव्यांगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। आर्थो सर्जन के पहुंचते ही पहले परीक्षण कराने की होड़ में दिव्यांगों में धक्का-मुक्की हो गई। हालांकि सभी दिव्यांगों का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय परिसर में प्रत्येक सोमवार को दिव्यांग बोर्ड लगता है। पिछले दो सोमवार को रक्षाबंधन व जन्माष्टमी का अवकाश था। इससे तीसरे सोमवार को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सुबह से ही दिव्यांग सीएमओ कार्यालय में परीक्षण के लिए पहुंचने लगे। 10 बजे तक दिव्यांगों की खासी भीड़ लग गई। कक्ष से लेकर परिसर तक दिव्यांग इंतजार में बैठे रहे। तीन डॉक्टरों के पैनल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.मेघा सक्सेना सबसे पहले पहुंचीं और नेत्र संबंधी दिव्यांगों का परीक्षण कर रिपोर्ट लगाई।
विज्ञापन

11:45 बजे ईएनटी सर्जन डॉ.नवनीत कुमार पहुंचे तो दिव्यांगों की भीड़ कक्ष की ओर बढ़ी। बोर्ड के कर्मचारियों ने उन्हें रोकते हुए आंख-कान-मूकबधिर दिव्यांगों को परीक्षण के लिए बुलाया। इस बीच दिव्यांगों में धक्का-मुक्की हो गई। कुछ देर बाद आर्थो सर्जन डॉ.ऋषिकांत वर्मा दिव्यांग बोर्ड पहुंचे। उनके पहुंचते ही कुछ देर के लिए दिव्यांगों में पहले परीक्षण कराने को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कर्मचारियों ने नियंत्रित कर सभी दिव्यांगों का परीक्षण कराया। दिव्यांग बोर्ड में कुल 156 दिव्यांगों का परीक्षण कर रिपोर्ट लगाई गई। इसमें आई सर्जन ने 16, ईएनटी सर्जन ने 17 व आर्थो सर्जन ने 123 दिव्यांगों का परीक्षण कर दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी करने के लिए अपनी रिपोर्ट लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed